शुरू होगी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : जिले के उच्च विद्यालयों में नये सत्र से बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना शुरू होगी. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला संभाग प्रभारी पंकज कुमार चौधरी ने बताया कि जिन 100 जिलों को देश में इसके लिये शामिल किया गया है उसमें मधुबनी जिला भी शामिल है. क्या है योजना इस योजना का […]
विज्ञापन
मधुबनी : जिले के उच्च विद्यालयों में नये सत्र से बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना शुरू होगी. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला संभाग प्रभारी पंकज कुमार चौधरी ने बताया कि जिन 100 जिलों को देश में इसके लिये शामिल किया गया है उसमें मधुबनी जिला भी शामिल है.
क्या है योजना
इस योजना का मुख्य लक्ष्य अभिभावकों खासकर माताओं को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक करना है. माताओं को राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही बालिका शिक्षा व प्रोत्साहन कार्यक्रमों से अवगत कराना है. विद्यालयों में बालिका शिक्षा के लिये उपलब्ध कराये गये संसाधनों के संबंध में भी माताओं को अवगत कराया जायेगा.
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का मानना है कि इससे बालिकाओं का नामांकन दर बढेगा. छात्र की तुलना में छात्राओं का नामांकन दर में गिरावट को उठाना भी इस योजना का मुख्य लक्ष्य है.
21 विद्यालयों में लगेगा कैंप
जिले के 21 उच्च विद्यालयों में जागरूकता कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसके लिये उच्च विद्यालयों का चयन कर लिया गया है. ये विद्यालय अंधराठाढी, बाबूबरही, बासोपटटी,
बेनीपटटी,बिस्फी,घोघरडीहा,हरलाखी,जयनगर,झंझारपुर,कलुआही,खजौली,खुटौना,लदनिया,लखनौर,लौकही,मधेपुर,मधवापुर,पंडौल,फुलपरास,शंभुआर व राजनगर में हैं. कैंप के माध्यम से महिला सशक्तिकरण होगा.
इन 21 कैंपों में 5250 महिलाओं को शामिल किया जायेगा. खासकर उस क्षेत्र की महिला अभिभावकों को शामिल करने पर बल दिया जायेगा. वैसी महिलायें जिन्होंने जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है उसे भी शामिल किया जायेगा. देश की कई नामी गिरामी महिला हस्ती को जो रोल मॉडल हैं उन्हें छात्राओं को प्रेरित करने के लिये आमंत्रित किया जायेगा. कैंप में इंटरएक्टिव सेसन का आयोजन होगा. माध्यमिक शिक्षा अभियान जिला कार्यालय द्वारा कैंप का आयोजन किया जायेगा.
उच्च विद्यालयों में नामांकित छात्राओं को कराटे,जूडो आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा. छात्राओं का आत्मबल विकसित करने व उन्हें विपरीत चुनौतियों का सामना करने के लिये उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा.
मार्शल आर्ट ट्रेनिंग से छात्राओं को आत्म सुरक्षा के टिप्स दिये जायेंगे. 5750 सरकारी उच्च विद्यालयों में नामांकित बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जायेगा. उच्च विद्यालयों की छात्राओं को लाइफ स्किल का ट्रेनिंग भी दिया जायेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला संभाग प्रभारी पंकज कुमार चौधरी ने बताया कि यह योजना छात्राओं के लिये वरदान है. इससे छात्राओं के नामांकन दर में वृद्धि आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










