ePaper

हरलाखी विस उपचुनाव : मो. शब्बीर होंगे महागंठबंधन के उम्मीदवार

Updated at : 27 Jan 2016 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
हरलाखी विस उपचुनाव : मो. शब्बीर होंगे महागंठबंधन के उम्मीदवार

मधुबनी :बिहारविधानसभा चुनाव मेंमहागंठबंधनको मिली जीत के बाद हरलाखी विस सीट पर होने वाले उपचुनाव को कई मायनों में अहम माना जा रहा है.इसीके मद्देनजर एनडीए और महागंठबंधन के प्रमुख नेता इस सीटपर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं. हरलाखी विस उपचुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन […]

विज्ञापन

मधुबनी :बिहारविधानसभा चुनाव मेंमहागंठबंधनको मिली जीत के बाद हरलाखी विस सीट पर होने वाले उपचुनाव को कई मायनों में अहम माना जा रहा है.इसीके मद्देनजर एनडीए और महागंठबंधन के प्रमुख नेता इस सीटपर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं. हरलाखी विस उपचुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है.महागंठबंधनकी ओर से इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद शब्बीर होंगे. वहीं एनडीए की ओर से रालोसपा ने वंसत कुशवाहा के बेटे सुधांशु शेखर को अपना उम्मीदवार बनाया है.

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया है कि हरलाखी सीट से महागंठबंधन की जीत होगी. उन्होंने कहा कि हमलोग सरकार केसात निश्चय को लेकर जनता के बीच जाएंगे. वहीं, इससे पहले जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने कहाथा कि हरलाखी उपचुनाव महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि महागंठबंधन को पूरा भरोसा है कि जिस तरह राज्य की जनता ने हमें बहुमत दिया है उसी तरह हरलाखी की सीट पर भी महागंठबंधन का प्रत्याशी विजयी होगा.

वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि हरलाखी उपचुनाव को लेकर बहुत जल्द ही महागंठबंधन के लोग फैसला ले लेंगे. मालूम हो कि रालोसपा के विधायक वसंत प्रसाद के निधन के बाद हरलाखी की सीट रिक्त हो गयी थी. इस सीट पर फरवरी में उपचुनाव होना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन