बिना ऑक्सीजन व सूई के डॉक्टर ने की सिलाई ,मरीज की हुई मौत
मधुबनी : बासोपट्टी में सड़क दुर्घटना में घायल विवेक सिंह के परिजनों ने सदर अस्पताल में विवेक सिंह के मौत पर हंगामा मचाया. मृतक श्री सिंह के भांजा कल्याण कुमार ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही के कारण विवेक सिंह की मौत हुई. बासोपट्टी थाना के कमलपुर के नजदीक पिकअप व मोटर साइकिल […]
मधुबनी : बासोपट्टी में सड़क दुर्घटना में घायल विवेक सिंह के परिजनों ने सदर अस्पताल में विवेक सिंह के मौत पर हंगामा मचाया. मृतक श्री सिंह के भांजा कल्याण कुमार ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही के कारण विवेक सिंह की मौत हुई. बासोपट्टी थाना के कमलपुर के नजदीक पिकअप व मोटर साइकिल के आमने सामने हुई टक्कर में मोटर साइकिल सवार राम उदगार राउत की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी.
जबकि विवेक सिंह को घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया था जहां उसकी मौत हो गयी. मृतक के भांजा ने कहा कि बासोपट्टी थाना ने बहुत तेजी से घायल विवेक सिंह को सदर अस्पताल घटनास्थल से लाया पर यहां घायल चिल्ला रहा था पर डॉक्टर ने उसे आक्सिजन व सूई दिये बगैर उसके घाव को टाका लगाने लगा, जिससे उसकी मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन हो हल्ला करने लगे.
लगभग आधे घंटे तक परिजनों ने हंगामा किया. बासोपट्टी थाना के एएसआइ केशनाथ सिंह ने बताया कि घायल मरीज के सिर में गंभीर चोट लगी थी एवं उसका जांघ फटा था.जब एक मोटर साइकिल सवार राम उद्गार राउत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एएन प्रसाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल मरीज की स्थिति अत्यंत खराब थी अस्पताल पहुंचते ही प्राथमिक उपचार से पूर्व ही उसकी मौत हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










