टूटे रेलवे ट्रैक पर रात भर दौड़ती रहीं सवारी गाड़ियां
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सकरी-निर्मली रेलखंड पर चिकना हॉल्ट की घटना रात में तीन जोड़ी ट्रेनों का हुआ परिचालन अधिकारियों को नहीं लगी भनक घोघरडीहा (मधुबनी) : सकरी-निर्मली छोटी लाइन पर चिकना हॉल्ट पास टूटे रेल ट्रैक पर मंगलवार को रात भर ट्रेनें गुजरती रहीं. इस दौरान रेलवे प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी. गनीमत यह रही कि […]
विज्ञापन
सकरी-निर्मली रेलखंड पर चिकना हॉल्ट की घटना
रात में तीन जोड़ी ट्रेनों का हुआ परिचालन
अधिकारियों को नहीं लगी भनक
घोघरडीहा (मधुबनी) : सकरी-निर्मली छोटी लाइन पर चिकना हॉल्ट पास टूटे रेल ट्रैक पर मंगलवार को रात भर ट्रेनें गुजरती रहीं. इस दौरान रेलवे प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी. गनीमत यह रही कि इतनी बड़ी खामी के बाद भी कोई हादसा नहीं हुआ. सुबह स्थानीय प्रहरी ने रेलवे प्रशासन को इसकी जानकारी दी, इसके बाद रेल ट्रैक को दुरुस्त किया गया.
बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम चिकना रेलवे हाल्ट के पास एक फीट से अधिक रेलवे ट्रैक पूरी तरह से उखड़ गया था. इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन को नहीं हुई. रात भर तीन जोड़ी सवारी गाड़ियां इस ट्रैक से होकर गुजर गयीं. इसकी जानकारी बुधवार को सुबह स्थानीय ग्रामीण सह सूचना प्रहरी राजेश झा ने रेलवे अधिकारियों को दी.
इसके बाद इसकी मरम्मत करायी गयी. अभियंताओं की टीम ने ट्रैक को दुरुस्त किया. चिकना हॉल्ट प्रभारी संतोष झा ने बताया है कि कुहासा के कारण इस तकनीकी खराबी की जानकारी नहीं हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










