एसबीआइ ने दिया ऑडी कार के लिए ऋण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : भारतीय स्टेट बैंक उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है. ग्राहकों की संतुष्टि हमारा प्रमुख ध्येय है. ये बातें डीजीएम अप्रेस कुमार डेनिस दास ने कहीं. वे मंगलवार को एसबीआइ मुख्य शाखा में संतुष्ट ग्राहकों को चेक प्रदान कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा ग्राहकों के लिए कई तरह […]
विज्ञापन
मधुबनी : भारतीय स्टेट बैंक उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है. ग्राहकों की संतुष्टि हमारा प्रमुख ध्येय है. ये बातें डीजीएम अप्रेस कुमार डेनिस दास ने कहीं. वे मंगलवार को एसबीआइ मुख्य शाखा में संतुष्ट ग्राहकों को चेक प्रदान कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा ग्राहकों के लिए कई तरह की ऋण सुविधा आसान ब्याज दर पर दिया जा रहा है.
कार ऋण, भवन ऋण, गोल्ड लोन, किसान ऋण सहित अन्य ऋण उपलब्ध करा रही है. अब गांव कस्बे में भी एसबीआइ की ग्राहक सेवा केंद्र काम कर रही है. जहां बैंक द्वारा सुविधा प्रदान की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस शहर में ओडी कार के लिए ऋण दिया गया है. यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने बैंक कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिये. आरएम शैलेंद्र कुमार यादव ने बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधा की व्यापक जानकारी दी.
कहा कि भवन ऋण पर बैंक द्वारा सबसे कम ब्याज दर 9.5 लिया जा रहा है. वहीं कार लोन पर 9.8 प्रतिशत ब्याज लिया जाता है. मुख्य प्रबंधक नियाज अख्तर ने कहा कि बैंक द्वारा न सिर्फ ऋण सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. बल्कि ग्राहकों के लिए शाखा में अन्य सुविधा मुहैया कर रही है.
कैश डिपोजिट मशीन, क्वाईन वेनडरिंग मशीन तथा ऑटोमेटिक पासबुक प्रिटिंग मशीन की सुविधा है. जहां ग्राहक स्वयं अपना काम निपटा सकते हैं. मौके पर सीएम एडमीन डीके श्रीवास्तव, सीएम रूरल मनीष कुमार, सीएम नियाज अख्तर, सुनील कुमार झा, प्रभा शंकर झा, कुणाल वत्स सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










