हक के लिये काम करने पर बल

Updated:
विज्ञापन

मधुबनीः स्नातक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा से एलएन मूटा के उम्मीदवार के रूप में प्रो. अमरेश शांडिल्य का नाम प्रस्तावित किया गया है. इस आशय की जानकारी अपने प्रेस बयान में मधुबनी जिले के दौरे के क्रम में प्रो. शांडिल्य ने कही. उन्होंने कहा कि मिथिला विश्व विद्यालय में एलएन मूटा के पूर्व में वे पूर्वाचल […]

विज्ञापन

मधुबनीः स्नातक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा से एलएन मूटा के उम्मीदवार के रूप में प्रो. अमरेश शांडिल्य का नाम प्रस्तावित किया गया है. इस आशय की जानकारी अपने प्रेस बयान में मधुबनी जिले के दौरे के क्रम में प्रो. शांडिल्य ने कही. उन्होंने कहा कि मिथिला विश्व विद्यालय में एलएन मूटा के पूर्व में वे पूर्वाचल का सचिव भी रह चुके है.

इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं शिक्षक एवं शैक्षणिक संस्थान को चाहे वो प्राथमिक स्तर का हो या विश्वविद्यालय स्तर का सभी समस्याओं के समाधान के लिये पूर्व में भी लड़ता रहा हूं और आगे भी लड़ने का काम करूंगा. जिले के रामकृष्ण महाविद्यालय के रसायन विभाग के सभागार में हुए अपने प्रेस वार्ता में प्रो शांडिल्य ने उक्त बात कही. इस अवसर पर एलएन मूटा के अध्यक्ष सीएम झा, महासचिव अनिल कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह निराला सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन