दवा दुकान में छापेमारी से मचा हड़कंप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधेपुर : मधुबनी के औषधि अनुज्ञापन पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने शनिवार को मधेपुर बजार स्थित विजय मेडीकल स्टोर में छापेमारी की. देखते ही देखते दवा की प्रा य: सभी दुकाने बंद हो गई. झंझारपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीश कुमार ने इस छापेमारी में मधे पुर के अंचल अधिकारी […]
विज्ञापन
मधेपुर : मधुबनी के औषधि अनुज्ञापन पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने शनिवार को मधेपुर बजार स्थित विजय मेडीकल स्टोर में छापेमारी की.
देखते ही देखते दवा की प्रा य: सभी दुकाने बंद हो गई.
झंझारपुर के अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीश कुमार ने इस छापेमारी में मधे पुर के अंचल अधिकारी श्री राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव को दंडाधिकारी नियुक्त किया था. लगभग दो घंटों तक चली इस छापेमारी में टीम के सदस्यों ने दुकान के 109 प्रकार के दवाओं सहित दवा की कीमतों की जांच की गई.
छापेमारी के बाद टीम ने अंचल अधिकारी को एक रिपोर्ट सौंपा गया. रिपोर्ट के अनुसार दवा दुकानदार के द्वारा 92 दवा का बिल प्रस्तुत नहीं किया गया. सात प्रकार की दवा में अधिक मूल्य पाया गया. जबकि चार प्रकार की मिस ब्रांडेड दवाएं भी पाई गई. टीम की सदस्यों ने छह संदिग्ध दवा का सैंपल सील बंद कर जांच करने के लिये अपने साथ ले गई . जिसे सीआईपीएल गाजियाबाद सीडीएल कोलकता एवं बिहार ड्रग्स कंट्रोल को भेजा जाऐगा.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव राज्य आषधि नियंत्रंण पटना एवं जिला पदाधिकारी मधुबनी के निर्देशानुसार इस छापेमारी का उद्येश्य दवा में टैक्स चोरी को रोकना, अधिक कीमतो में बेची जाने वाली दवा पर रोक लगाना, तथा मिस ब्रांडेड दवा की बिक्री पर रोक लगाया जाना है.
इस छापेमारी में मधुबनी के लाईसेंस अथॉरिटी औषधी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह, उपेंद्र नारायण पांडेय, राजेश कुमार, सुनील , मनोज कुमार दास शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










