जागृति वर्ष गांठ परिहापुर में 16 को

Updated:
विज्ञापन

जागृति वर्ष गांठ परिहापुर में 16 को सरकार की शराबबंदी घोषणा को लेकर उत्साहित है कार्यकर्त्ता खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन राजनगर . नशा-मुक्ति को लेकर चलाए गए अभियान के तहत इस वर्ष भी 16 दिसंबर को जागृति वर्ष गांठ परिहापुर में मनाया जाएगा.नशा मुक्ति अभियान के कार्ताधर्ता शिक्षक रवींद्र झा ने जानकारी देते हुए […]

विज्ञापन

जागृति वर्ष गांठ परिहापुर में 16 को सरकार की शराबबंदी घोषणा को लेकर उत्साहित है कार्यकर्त्ता खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन राजनगर . नशा-मुक्ति को लेकर चलाए गए अभियान के तहत इस वर्ष भी 16 दिसंबर को जागृति वर्ष गांठ परिहापुर में मनाया जाएगा.नशा मुक्ति अभियान के कार्ताधर्ता शिक्षक रवींद्र झा ने जानकारी देते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज की संकल्पना को लेकर पहली सफल बैठक 16 दिसंबर 2012 में की गई थी. इस बैठक के बाद अभियान को पिछले तीन सालों में सैकड़ो गांव तक पहुंचाया गया. श्री झा ने कहा कि इस वर्ष बिहार सरकार की शराब बंदी की घोषणा से उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा वर्षगांठ के यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा.उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत 16 दिसंबर को सुबह 8 बजे युवाओं, ग्रामीणों एवं सीमा सुरक्षा बल राजनगर के जवानों द्वारा युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. विजेताओं को पुरस्कार भी दिये जाने का कार्यक्रम रखा गया है. कांग्रेस पार्टी ने निकाला प्रतिरोध मार्चविपक्ष के आवाज को दबाना चाहती केंद्र सरकार: शीतलांबरफोटो:16परिचय: मधुबनी में प्रतिरोध मार्च निकालते कांग्रेसी मधुबनी. भाजपानीत केंद्र सरकार विपक्ष के आवाज को दबाना चाहती है. इसके लिए अलग अलग हथकंडे अपना रही है. उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रो शीतलांबर झा ने कही. शनिवार को जिला मुख्यालय में नेशनल हेराल्ड मामले के विरोध में प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं अन्य कांग्रेसी नेता को झूठे मुकदमें में फंसाने की साजिश का विरोध कांग्रेस करती है. प्रतिरोध मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए थाना चौक पर पहुंची. जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपनी विफलता को छिपाने के लिए नियम को नजर अंदाज कर पुन: मामला को उजागर करने का काम किया है. इस साजिश को पार्टी बरदास्त नहीं करेगी. कार्यक्रम में ज्योति रमण झा बाबा, प्रदेश सचिव अमानुल्लाह खान, तैयब अंसारी, ऋषिदेव सिंह, कृष्ण कांत झा गुड्डू, प्रो. मुनेश्वर यादव, महेंद्र नारायण झा, अनिल कांत झा, अजीत पासवान, पारस नाथ झा, शमीम आज मुन्ना, सुनील कुमार झा, शिव चंद्र झा, अवधेश सिंह, कृष्ण कुमार झा, वशिष्ट नारायण झा, मुकेश कुमार झा पप्पू, मायानंद झा, आकील अंजुम, तैयाब इकाबल अंसारी, गुलाम मुस्तफा, उमानाथ झा, मो. ईशा, दीपक कुमार झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. बसंत के परिजन से मिले डॉ. शकीलमधुबनी. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शकील अहमद हरलाखी विधान सभा के नवनिर्वाचित विधायक वसंत कुशवाहा के निधन पर उनके शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके पैतृक गांव उतरा पहुंचे. जहां उन्होंने परिवार को सांत्वना दी. कहा ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवार को साहस एवं धैर्य प्रदान करें. उन्होंने कहा कि स्व. कुशवाहा एक कुशल राजनीतिज्ञ थे. वे मुखिया के तौर पर उन्होंने कई विकासात्मक कार्य किये. हमारे बीच नहीं रहने से अपार दुख हो रहा है. डॉ. शकील अहमद के साथ मो. शब्बीर, शिव चंद्र झा, लालू यादव, सुखदेव साह, सुदिष्ट नारायण झा, वैजू साह सहित दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन