डर्टी ट्रीक कार्यालय बन गया पीएमओ: शकील

Updated:
विज्ञापन

डर्टी ट्रीक कार्यालय बन गया पीएमओ: शकीलनव निर्वाचित विधायक भावना झा का हुआ भव्य स्वागतकांग्रेस आज निकालेगी प्रतिरोध मार्चफोटो: 15परिचय: सभा में उपस्थित विधायक भावना झा व डा. शकील अहमदमधुबनी: जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को बेनीपट्टी के नव निर्वाचित विधायक भावना झा व कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद का […]

विज्ञापन

डर्टी ट्रीक कार्यालय बन गया पीएमओ: शकीलनव निर्वाचित विधायक भावना झा का हुआ भव्य स्वागतकांग्रेस आज निकालेगी प्रतिरोध मार्चफोटो: 15परिचय: सभा में उपस्थित विधायक भावना झा व डा. शकील अहमदमधुबनी: जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को बेनीपट्टी के नव निर्वाचित विधायक भावना झा व कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष डॉ. शीतलांबर झा ने कहा कि जिले में निर्वाचित एक मात्र कांग्रेसी विधायक भावना झा का पूरे जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत करते हैं. स्वागत भाषण को संबोधित करते विधायक भावना झा ने कहा कि विधान सभा में मैथिली में शपथ ग्रहण कर मिथिलांचल के लोगों से आर्शिवाद लेने आई हूं. चुनाव से पूर्व भी मैने कहा था कि मैं अपने पिता स्व. युगेश्वर झा के पद चिह्नों पर चलते हुए पूरे जिले के लिए कार्य करूंगी. अब जो दायित्व मुझे जनता द्वारा प्राप्त हुआ है उस अधिकार के प्रति जानकारी प्राप्त कर कर्तव्यों का निर्वहन करूंगी. सभा को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने कहा कि भावना की जीत में गठबंधन दलों की अहम योगदान रहा है. गठबंधन के बेनीपट्टी व कलुआही के कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत कर भावना झा को चुनाव में विजयी बनाया. उन्होंने हरलाखी के नव निर्वाचित विधायक वसंत कुशवाहा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा को बिहार चुनाव में बुरी तरह हुई पराजय से बौखलाहट हो गई है. बिहार की जनता ने महागठबंधन को जिताकर एक नई मिसाल कायम की है. बौखलाहट में ही पीएमओ कार्यालय डर्ट्री ट्रिक विभाग (गंदा कार्य करने वाला) बन गया है. नेशनल हेराल्ड अखबार मामले में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेसियों को फंसाने वाली भाजपा की सरकार राजनीति से प्रेरित होकर कार्य कर रही है. देश का हर कांग्रेसी इसका विरोध करेगा. डॉ. अहमद ने कहा गुजरात माडल के नाम पर लोक सभा चुनाव जितने वाली भाजपा का यह हाल है कि वह गुजरात के म्युनिशपल चुनाव में देहात में बुरी तरह हार हुई हैं. स्वागत समारोह को सतीश चंद्र मिश्र, कृष्ण कांत झा गुड्डू, मिनू पाठक ने संबोधित किया. इस मौके पर शुभंकर झा, सुभाष झा ननकू, सुल्तान अहमद शम्सी, मिथिलेश कुमार झा, अनुरंजन सिंह, मो. अमानुल्लाह, मुकेश कुमार झा पप्पू, ज्योति रमण झा, महेंद्र नारायण समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च आजजिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. शीतलांबर झा ने स्वागत समारोह में कहा कि एनडीए की केंद्र सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई अन्य कांग्रेसियों को झुठे मुकदमें का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है. शनिवार को कांग्रेस जिला कार्यालय से दिन के 2 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रतिरोध मार्च निकालेगी. इस मौके पर उन्होंने भारी संख्या में कांग्रेसजनों को इसमें हिस्सा लेने का आह्वान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन