भू धारियों को नहीं मिला जमीन का मुआवजा

Updated:
विज्ञापन

भू धारियों को नहीं मिला जमीन का मुआवजा फुलपरास . अनुमंडल क्षेत्र के खोपा मौजा मे एनएच 57 सड़क मे की गई भूमि अधिग्रहण के पांच साल बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं होने से भू-धारियो मे काफी आक्रोश ब्याप्त है. घोघरडीहा अंचल के खोपा मौजा मे सैकड़ों भू स्वामियों के जमीन में जबरन […]

विज्ञापन

भू धारियों को नहीं मिला जमीन का मुआवजा फुलपरास . अनुमंडल क्षेत्र के खोपा मौजा मे एनएच 57 सड़क मे की गई भूमि अधिग्रहण के पांच साल बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं होने से भू-धारियो मे काफी आक्रोश ब्याप्त है. घोघरडीहा अंचल के खोपा मौजा मे सैकड़ों भू स्वामियों के जमीन में जबरन एनएच 57 सड़क निर्माण कार्य पांच वर्ष पूर्व यह कह कर किया गया कि जिला भू अर्जन पदाधिकारी के द्वारा अधिग्रहण किये गये जमीन का भुगतान किया जायेगा. लेकिन पांच वर्ष गुजर जाने के बाद भी भू धारियों को भुगतान नही होने को लेकर छात्र जदयु के प्रदेश सचिव शिशिर कुमार मिश्रा ने जिला पदाधिकारी को सभी अधिग्रहण किये गये भू स्वामी को जमीन मुआवजा भुगतान कराने का आग्रह किया है. इस संबंध में उन्होंने आवेदन दिया है. उन्होने बिहार के मुख्यमंत्री को भी आवेदन देकर भू -धारियों को जल्द भुगतान कराने एवं इसमे शिथिलता बरतने बाले पदाधिकारियो पर कार्रवाइ करने की मांग किया है. सांसद बिरेंद्र चौधरी को भी भू धारियो के द्वारा भुगतान करावाने के लिये सामूहिक आवेदन दिया था . सांसद श्री चौधरी ने सभी भूधारियों को आश्वस्त किया था कि सभी का भुगतान करवाया जायेगा . लेकिन एक वर्ष गुजरने के बावजुद भी भू- धारियों का भुगतान नही किया गया है. सुमन मिश्रा, धनेश्वर साह, डोमी साह रमेश सिह, बमबम साह, तेजनारायण साह, लड्डू मिश्र सहित अन्य भू -धारियों का कहना है कि जिला भू अर्जन पदाधिकारी के पास सभी कागजात जमा के बावजूद भी पांच वर्षों से दौड़ते -दौड़ते थक गये. लेकिन भुगतान नहीं किया गया है . हम सभी मिलकर अब आंदोलन करने को तैयार हो गये हैं. अनुमंडल पदाधिकारी कमर आलम ने कहा कि कुछ भू -धारियों के द्वारा आवेदन भी दिया गया था . उसके आलोक मे जिला भू – अर्जन पदाधिकारी को जल्द भुगतान करने का पत्र भेजा गया है भुगतान की कार्यवाई किया जा रहा है . निकासी एवं व्ययन का मिला प्रभार फुलपरास. अनुमंडल क्षेत्र के घोघरडीहा प्रखंड के बुनियादी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा निकासी और व्ययन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. प्रखंड मे दो माह से पूर्व निकासी पदाधिकारी सेवानिवृत्ति होने के बाद यह पद खाली था. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बुनियादी बिद्यालय के प्रधानाध्यापक अरूण कुमार यादव को निकासी व्यन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार लेने का पत्र निर्गत किया है . दो माह से प्रखंड मे निकासी व्यन पदाधिकारी के पद रिक्त होने से शिक्षकों के वेतन निकासी मे भयंकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. बुनियादी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को प्रभार मिलने से शिक्षकों में काफी खुशी देखा गया. ग्राम रक्षा दल का गठन फुलपरास: अनुमंडल क्षेत्र के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय शाहपुर नरहिया मे गुरूवार को ग्रामरक्षा दल संध का बैठक आयोजित किया गया. बैठक मे जिला सचिव रामसेवक साह ने अपने संबोधन मे कहा कि ग्रामरक्षा दल कर्मी को इमानदारी से राि़त्र गस्ती करनी चाहिये इस दौरान ग्राम रक्षादल को मजबूती प्रदान करने पर भी चर्चा किया गया इसमे. प्रेम प्रकाश, रामउदगार ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, नरेश भारती, रामपुकार ंमंडल सहित संघ के सभी सदस्यो ने बैठक मे भाग लिया . दुर्घटना में घायल किसान की ईलाज के दौरान मौत फुलपरास: अनुमंडल क्षेत्र के लौकही थाना अर्न्तगत नवटोली के एनएच 57सड़क पर हुऐ दुर्घटना मे घायल किसान धनराज मंडल की मौत डीएमसीएच मे गुरूवार की रात हो गया. मालूम हो कि नवटोली मे मंगलवार की शाम मे मोटरसाइकिल से किसान धनराज मंडल को ठोकर लगा था. उसमे मोटर साइकिल सवार युवक जागेश्वर यादव गोट नरहिया निवासी की मौत धटना स्थल पर ही हो गयी थी. जबकि उसमे घायल किसान धनराज मंडल को रेफरल अस्पताल मे इलाज के वाद दरंभगा मेडीकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था. गुरूवार को घायल धनराज मंडल की मृत्यु इलाज के क्रम मे दरभगा मे हो गया. थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घायल की मृत्यु इलाज के दौड़ान हो गया. नवटोली गॉव मे मृतक के परीजनो का हाल रो रो कर बुरा हो गया है गॉव मे मातमी सन्नटा पसरा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन