मधवापुर में प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव आज
मधवापुर में प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव आज मधवापुर. प्रखंडस्तरीय रबी महोत्सव 2015 मुख्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित किया जायेगा. इस महोत्सव का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक वसंत कुमार और अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष शिवचंद्र झा करेंगे. महोत्सव में प्रखंड क्षेत्र के अधिक से अधिक किसान शामिल होकर विशेषज्ञों की राय के मुताबिक रबी फसल की खेती […]
मधवापुर में प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव आज मधवापुर. प्रखंडस्तरीय रबी महोत्सव 2015 मुख्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित किया जायेगा. इस महोत्सव का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक वसंत कुमार और अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष शिवचंद्र झा करेंगे. महोत्सव में प्रखंड क्षेत्र के अधिक से अधिक किसान शामिल होकर विशेषज्ञों की राय के मुताबिक रबी फसल की खेती कर लाभांवित हों, इसके लिए संबंधित किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक के माध्यम से किसानों को सूचना दे दी गयी है. महोत्सव में जिले के विभागीय पदाधिकारियों के अलावे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी भी शिरकत करेंगे .यह जानकारी बीएओ भूपेंद्र सिंह ने दी है. लोक पर्व सामा चकेवा की धूम फोटो : 6, परिचय: मधवापुर में समा खेलती बहने मधवापुर. घर से दूर परदेश में रह रहे अपने भाइयों की कुशलता और लंबी आयु के लिए कार्तिक पंचमी से शुरू पंद्रह दिवसीय मिथिलांचल के लोक पर्व सामा चकेवा अपने सुरूर पर है. भाइयों को धन -धान्य से परिपूर्ण रखने के लिए कार्तिक पूर्णिमा की रात जोते हुए खेत में भसने वाले सामा चकेवा को इससे पहले बहिनों से छठ के ठकुआ, भुसबा, चूड़ा लेकर भाइयों से पहले फोड़ा जाता है, तब चूड़ा, दही खिलाकर शुभ मुहूर्त में गांवों में डाला घुमाकर सीमा से बाहर के अपने पैतृक खेत में इस आशा के साथ विदा किया जाता है कि इसी तरह अगर मेरे भाई स्वस्थ एवं कुशल रहे तो पुन: अगले वर्ष सामा बनाकर खेलूंगी. पूरा प्रखंड क्षेत्र पिछले चार रात से समा चकेवा के विभिन्न गीतों की सुरीली धुन से गूंजता रहता है. चारों तरफ संध्या से देर रात तक साम चको साम चको अविहं हे, जोतला खेत में बईिसहं हे, जिबथु जागथु इहो सब भैया, फेर सं समा बनायब हे जैसी धून सुनने को मिलती है. इस लोक पर्व के दौरान छोटी बच्चियों से लेकर हर उम्र की महिलाएं अपने छोटे-बड़े भाईयों की लंबी आयु व रक्षा की कामना करते हुए अपने लिए संदेशा की मांग करती हैं. एक ही खंभे से गुजरता जेनरेटर व बिजली का तार टेलीफोन के खंभे भी आ रही काम हादसे को दे रहा आमंत्रण फोटो :4,5मधवापुर में कन्या मवि. परिसर स्थित टेलीफोन के खंभे से गुजरता बिजली तार. ,घरों से होकर गुजरती जर्जर बिजली तारें मधवापुर. छठ के दिन जयनगर में ताजा घटी इस घटना के बाद प्रखंड के सहमे उपभोक्ता सहित सड़क से गुजरने वाले राहगीर भी दहशत के साये में भयभीत होकर गुजरते हैं. मुख्यालय परिसर सहित विभिन्न बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी पूर्वक एक ही बिजली, टेलीफोन, लकड़ी व बांस के खंभे से थोक में बिजली, जेनरेटर के तार को गुजरते हुए देखा जा सकता है. इतना ही नहीं यह तार इतनी कम उंचाई से गुजरती है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है. बावजूद, मुख्यालय के कन्या मध्य विद्यालय परिसर स्थित टेलीफोन के खंभे से बिजली और जेनरेटर के तार गुजार रहे हैं. क्षेत्र में वर्षों के गड़े झुके हुए पोल और उसपर लटकता जर्जर तार को देख पहले तो लोग कम सिहरते थे. लेकिन, बारंबार घट रही इस घटना के खौफनाक दृश्य से लोग नहीं ऊबर पा रहे हैं. सबसे बड़ी धृष्टता हर गांव के उस जेनरेटर संचालकों की है, जिन्होंने बिना हादसा के परिणाम की चिंता किये हुए अपनी गाढ़ी कमाई के चक्कर में हरे पेंड़, लोगों के छत, फूस, पक्के के घर, बिजली, टेलीफोन, लकड़ी, बांस के खंभे आदि के सहारे वर्षों पुरानी जर्जर तार जो हर एक से पांच फीट पर टूटा एवं बिना टेप सटा हुआ तार है कई किलो मीटर तक जोड़कर दौड़ा दिया है. विभाग और उपभोक्ता यदि इसी तरह मूकदर्शक बना रहा तो गांव गांव में होने वाले संभावित खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










