पूर्णिया, बेगूसराय, अरवल व गया की टीम विजयी

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया, बेगूसराय, अरवल व गया की टीम विजयी पंडौल मधुबनी. बिनू मांकड अंडर 17 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को पहले मैच में पूर्णिया की टीम ने अररिया जिले की टीम को 40 रनों से हराया. पूर्णिया की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर के मैच में चार विकेट पर […]

विज्ञापन

पूर्णिया, बेगूसराय, अरवल व गया की टीम विजयी पंडौल मधुबनी. बिनू मांकड अंडर 17 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को पहले मैच में पूर्णिया की टीम ने अररिया जिले की टीम को 40 रनों से हराया. पूर्णिया की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर के मैच में चार विकेट पर 167 रन बनाये . इसके जवाब में अररिया की टीम ने नौ विकेट खोकर 127 रन ही बना सकी. वहीं, दूसरे मैच में बेगूसराय की टीम ने बांका जिले की टीम को 106 रनों से हराया. बेगूसराय की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में तीन विकेट पर 166 रन बनाया. इसके जवाब में बांका की टीम ने 14.4 ओवर में महज 60 रन बनाकर आल आउट हो गयी. तीसरे मैच में अरवल जिला की टीम ने बक्सर को 62 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अरवल ने चार विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाये. जिसके जवाब में बक्सर की टीम 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस मैच की मुख्य विशेषता अरवल टीम के 10 साल के राजा कुमार ने नाबाद 21 रन बनाये व दो विकेट चटकाये. वहीं चौथे मैच में गया की टीम ने मोतिहारी की टीम को चार विकेट से हराया. मोतिहारी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.1 ओवर में महज 38 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. जिसके जवाब में गया की टीम ने आठ ओवर में छह विकेट खोकर विजय का लक्ष्य प्राप्त कर लिया. मैच के अंपायर सुरेंद्र नारायण सिंह, कालीचरण व नवीन गुप्ता मधुबनी से सुधीर कुमार, पटना अभय कुमार, भागलपुर व विनय कुमार झा कटिहार से थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन