भीड़ ने एसडीओ व डीएसपी पर किया पथराव

Updated:
विज्ञापन

भीड़ ने एसडीओ व डीएसपी पर किया पथरावप्रतिनिधि, जयनगरअनुमंडल मुख्यालय के मेन रोड के वीरकुवंर सिंह चौक के निकट मंगलवार की दोपहर 11 हजार बोल्ट की जर्जर विद्युत तार के गिरने से हुई घटना से आक्रोशित भीड़ को शांत करने में अनुमंडल प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. भीड़ ने शव को उठाने […]

विज्ञापन

भीड़ ने एसडीओ व डीएसपी पर किया पथरावप्रतिनिधि, जयनगरअनुमंडल मुख्यालय के मेन रोड के वीरकुवंर सिंह चौक के निकट मंगलवार की दोपहर 11 हजार बोल्ट की जर्जर विद्युत तार के गिरने से हुई घटना से आक्रोशित भीड़ को शांत करने में अनुमंडल प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. भीड़ ने शव को उठाने के क्रम में एक पुलिसकर्मी की जमकर धुनाई कर दी तो एसडीओ गुलाम मुस्तफा अंसारी व डीएसपी चंदन गिरि के घटना स्थल पर आते ही पथराव कर खदेड़ दिया. इसमें पदाधिकारी व कई पुलिसकर्मी चोटिल भी हो गये. पीड़ित ग्रामीणों एवं जयनगर चैंबर ऑफ काॅमर्स के पदाधिकारी व व्यवसायी समेत अन्य संगठन के लोगों ने घटना पर विद्युत विभाग के जेई मो शकील एवं सहायक अभियंता के प्रति काफी आक्रोश जताया. चैंबर के पदाधिकारी व कोरहिया पंचायत के मुखिया पति के नेतृत्व में आक्रोशित शहर, कोरहिया व बेलही पूर्वी के ग्रामीणाें ने डीएम व एसपी को घटना स्थल आने, मृतकों को 25-25 लाख की मुआवजे की मांग को लेकर घटनास्थल पर मृतकों के शव को उठाने नहीं दिया. अनुमंडल प्रशासन की धर्य व सूझबूझ के कारण स्थिति नियंत्रण में रही. शाम चार बजे के बाद डीएम कुलदीप नारायण व एसपी अख्तर हुसैन ने जयनगर पहुंचकर पीड़ितों से वार्ता कर मामले को शांत किया. डीएम ने प्रत्येक मृतकों के परिजन को चार-चार लाख का चेक देने की बात कही तथा छह मृतकों के परिजन को चेक प्रदान कर दिया गया. सभी मृतकों को इंदिरा आवास देने का आश्वासन के बाद शव को पोस्टमॉटम के लिए उठाने दिया गया. पुलिस ने शव का पोस्टमॉटम करा परिजनो को सौंप दिया है. एसडीओ गुलाम मुस्तफा अंसारी व डीएसपी चन्दन गिरि ने पथराव मामले में किसी तरह के केस नहीं किये जाने की बात बतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन