Madhubani News : छापेमारी में 64 लाख नेपाली रुपये, 29 लाख भारतीय नोट बरामद

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बीती रात एसएसबी 48वीं बहिनी ने वार्ड सात स्थित आर्य कुमार पुस्तकालय रोड में राजकुमार पासवान के घर पर छापेमारी कर लगभग 70 लाख रुपये भारतीय मुद्रा बरामद किया.

विज्ञापन

जयनगर. थाना क्षेत्र में बीती रात एसएसबी 48वीं बहिनी ने वार्ड सात स्थित आर्य कुमार पुस्तकालय रोड में राजकुमार पासवान के घर पर छापेमारी कर लगभग 70 लाख रुपये भारतीय मुद्रा बरामद किया. 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर की कंपनी कमला बीओपी के कार्य क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान के तहत मनी एक्सचेंज व्यापारी के घर से भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त की. यह जानकारी उप कमांडेंट विवेक ओझा ने दी. बताया कि राजकुमार पासवान स्टेशन रोड में मनी एक्सचेंज के अवैध कारोबार में बीते कई वर्षों से लिप्त रहे हैं. मौके पर सशस्त्र सीमा बल के जवानों के अलावा जयनगर के एफएसटी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. जिसमें 29 लाख 97 हजार भारतीय मुद्रा व 64 लाख नेपाली मुद्रा बरामद किया. जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि आयकर की टीम मामले की जांच कर रही है. इसके बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन