रंग-बिरंगी लाइट, फूल और स्वच्छता की थीम... स्वतंत्रता दिवस पर मधुबनी को मिला नया पार्क

Updated:
विज्ञापन

फीता काटकर उद्घाटन करते डी एम, मेयर व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी शहर को स्वतंत्रता दिवस पर एक नया तोहफा मिला है: 'स्वच्छता चेतन पार्क'. यह पार्क स्वच्छता, जल संरक्षण और कचरा प्रबंधन के संदेश देगा. रंग-बिरंगे फूल, फव्वारे और आकर्षक रोशनी से सजा यह पार्क शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

Madhubani News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मधुबनी शहर को स्वच्छता का संदेश देने वाला नया तोहफा मिला. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर निगम द्वारा निर्मित स्वच्छता चेतन पार्क का जिलाधिकारी आनंद शर्मा और मेयर अरुण राय ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सफाई कर्मी, स्कूली बच्चे और आम नागरिक मौजूद रहे.

विज्ञापन

स्वच्छता की थीम पर तैयार किया गया पार्क

स्वच्छता चेतन पार्क को पूरी तरह थीमेटिक अंदाज में विकसित किया गया है. पार्क में एक विशेष दीवार पर कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और स्वच्छता से जुड़ी जानकारी चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित की गयी है.

पार्क में रंग-बिरंगे फूलों के पौधे और फव्वारे लगाए गए हैं. रंग-बिरंगी रोशनी भी पार्क को आकर्षक बना रही है. उद्घाटन के बाद यहां पहुंचे बच्चों और युवाओं ने पार्क का आनंद लिया और सेल्फी भी ली.

DM बोले- आने वाली पीढ़ी को मिलेगा स्वच्छता का संदेश

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि यह पार्क आने वाली पीढ़ी को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा देने का काम करेगा. प्रशासन का लक्ष्य मधुबनी को स्वच्छ और सुंदर शहरों की सूची में शामिल करना है. इसके लिए जनभागीदारी जरूरी है.

उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

मेयर बोले- इसे अपना पार्क समझकर रखें साफ

मेयर अरुण राय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ झंडोत्तोलन का दिन नहीं है. इस पावन अवसर पर शहर को स्वच्छता का संदेश देने वाला पार्क समर्पित किया गया है.

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पार्क को साफ रखें और इसे अपना पार्क समझें.

हर महीने होंगे स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम

उद्घाटन के तुरंत बाद बड़ी संख्या में बच्चे और युवा पार्क पहुंचे. लोगों ने सेल्फी लेने के साथ सफाई का संकल्प भी लिया. स्थानीय लोगों ने नगर निगम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के पार्क से शहर की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी आएगी.

नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने बताया कि पार्क की नियमित सफाई और रखरखाव के लिए विशेष टीम तैनात की गयी है. इसके अलावा हर महीने यहां स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे.

कार्यक्रम में डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, एसडीओ चंदन कुमार झा, समाजसेवी प्रशांत सिंह, मनीष कुमार सिंह, प्रभावती देवी, पार्वती देवी, बद्री नारायण राय, प्रकाश पूर्वे, जमील अंसारी, संत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का मंच संचालन अजय प्रसाद ने किया.

यह भी पढ़ें

लखनौर में स्वतंत्रता दिवस पर 29 लाभुकों को मिला बंदोबस्ती पर्चा, पांच प्रगतिशील किसान भी सम्मानित


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन