स्कूल में कमरे नहीं, दो शिफ्ट में पढ़ाई, गर्मी में बच्चों की परेशानी देख सांसद से लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन

मांग पत्र हस्तगत कराते रामचंद्र राय | Prabhat Khabar Network

झंझारपुर के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में भवन और चाहरदीवारी न होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित है। ग्रामीणों ने सांसद से निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन

Jhanjharpur News: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहना दक्षिण, सर्वसीमा में भवन की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई दो शिफ्ट में संचालित हो रही है. कमरे नहीं होने से मध्य विद्यालय की कक्षाएं सुबह 06:00 बजे से 12:00 बजे तक और उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षाएं दोपहर 12:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक चलती हैं. इस व्यवस्था से खासकर दोपहर की गर्मी में बच्चों को परेशानी हो रही है और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

भवन नहीं होने से दो शिफ्ट में चल रही कक्षाएं

सर्वसीमा निवासी रामचन्द्र राय ने विद्यालय की समस्या को लेकर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा को पत्र सौंपा है. उन्होंने विद्यालय में अतिरिक्त भवन के साथ चाहरदीवारी और मुख्य द्वार निर्माण की मांग की है.

रामचन्द्र राय के अनुसार, विद्यालय में पर्याप्त कमरे नहीं होने के कारण कक्षाओं को दो अलग-अलग शिफ्ट में संचालित करना पड़ रहा है. सुबह की पाली में मध्य विद्यालय की पढ़ाई होती है, जबकि दोपहर की पाली में उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षाएं संचालित की जाती हैं.

दोपहर की गर्मी में बच्चों को हो रही परेशानी

पत्र में बताया गया है कि दोपहर 12:00 बजे से उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षाएं शुरू होने के कारण तेज धूप और गर्मी में कई बच्चे समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं. इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

रामचन्द्र राय ने कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय में अतिरिक्त भवन का निर्माण अत्यंत आवश्यक है. पर्याप्त कमरे उपलब्ध होने से कक्षाओं का संचालन सामान्य तरीके से किया जा सकेगा और बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा.

सुरक्षा के लिए चाहरदीवारी और मुख्य द्वार की भी मांग

विद्यालय में भवन के अलावा सुरक्षा की दृष्टि से चाहरदीवारी और मुख्य द्वार निर्माण की भी मांग की गयी है. रामचन्द्र राय ने सांसद संजय कुमार झा से अनुरोध किया है कि वे मामले को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग तक पहुंचाएं और विद्यालय के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की दिशा में पहल करें.

उन्होंने कहा कि विद्यालय में आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में बनी रणनीति


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन