25 तालाबों में होगा छठ का पर्व

Updated:
विज्ञापन

25 तालाबों में होगा छठ का पर्व मतगणना कार्य के बाद होगा घाटों की सफाई का काम शुरू फोटो: 11परिचय: शहर मुख्यालय स्थित गंगासागर तालाब मधुबनी : दीपावली पर्व को लेकर एक ओर जहां बाजारों की रौनक बढ गयी है. हर दुकान सज गये हैं. धनतेरस को लेकर दुकानदार नये नये सामानों को अभी से […]

विज्ञापन

25 तालाबों में होगा छठ का पर्व मतगणना कार्य के बाद होगा घाटों की सफाई का काम शुरू फोटो: 11परिचय: शहर मुख्यालय स्थित गंगासागर तालाब मधुबनी : दीपावली पर्व को लेकर एक ओर जहां बाजारों की रौनक बढ गयी है. हर दुकान सज गये हैं. धनतेरस को लेकर दुकानदार नये नये सामानों को अभी से सजाने लगे हैं. वहीं आस्था के महान पर्व छठ को लेकर भी तैयारी में नप प्रशासन रणनीति बनाने में जुट गयी है. कई घाटों पर अभी साफ सफाई कराये जाने हैं. जिसको लेकर नप प्रशासन ने जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करने की कोशिश की है. नप प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इस साल शहर के 25 तालाबों में छठ पर्व मनाये जाने की संभावनाएं हैं. इन तालाबों मे साफ सफाई व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, तालाबों में सुरक्षा को लेकर बांस बल्ला व लाईट की व्यवस्था को लेकर नप प्रशासन पहल करने वाली है. इसके साथ ही नप ने दो तालाबों में विशेष व्यवस्था करने की बात बतायी है. इसमें गंगासागर तालाब व नगर परिषद कार्यालय के समीप का तालाब शामिल है. इन तालाबों में घाट की साफ सफाई के साथ ही लाईट, साउण्ड, वाच टावर, व अन्य व्यववस्था की जायेगी. घाटों की स्थिति खराब शहर के कई घाटों की स्थिति खराब है. जहां पर साफ सफाई कराये बिना पर्व नहीं मनाया जा सकता है. हालांकि हर साल इन घाटों की नप प्रशासन द्वारा साफ सफाई करायी जाती है. क्या कहते हैं अधिकारी इस बाबत मुख्य पार्षद खालिद अनवर एवं कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा ने बताया है कि मतगणना के बाद इस दिशा में पहल शुरू कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन