मत गिरने को लेकर युवाओं में उत्साह

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर : आसन्न विधान सभा चुनाव को लेकर युवा मतदाता का उत्साह चरम पर था़ युवाओं द्वारा टोली बनाकर वोट गिराने जाया जा रहा था़ एक नये मतदाता अर्जुन राम बूथ संख्या 42 पर मत का प्रयोग करने पहुंचा, तो उसको देखकर लगता ही नहीं था कि वह 18 का हो गया़ बार-बार सुरक्षा गार्ड […]

विज्ञापन

झंझारपुर : आसन्न विधान सभा चुनाव को लेकर युवा मतदाता का उत्साह चरम पर था़ युवाओं द्वारा टोली बनाकर वोट गिराने जाया जा रहा था़ एक नये मतदाता अर्जुन राम बूथ संख्या 42 पर मत का प्रयोग करने पहुंचा, तो उसको देखकर लगता ही नहीं था कि वह 18 का हो गया़ बार-बार सुरक्षा गार्ड व पीठासीन पदाधिकारी परची से मिलान करते दिख रहे थे.

अंतत: जब पता चला की सही मतदाता है़ तब जाकर अर्जुन को मताधिकार का प्रयोग करने दिया गया़ नगर पंचायत के बूथ संख्या 73 पर बिहारी कामत की पत्नी सीता देवी विकलांग है़ उसने वोट देने का मन बनाया तथा अपने पूत्र के समक्ष वोट गिराने की इच्छा जाहिर की़ पूत्र ने रिक्सा पर गोदी में बैठाकर मत गिरवाया़ परची से मतदान करने से किया मनाजिला निर्वाचन कक्ष के आदेश के बाद कराया गया मतदानझंझारपुर.

विधान सभा के मोहना गांव के बूथ संख्या 79 पर मतदान कर्मियों द्वारा बीएलओ द्वारा दी जा रही मतदान परची को माने से इनकार किया गया़ तुरंत युवा मतदाता जिला निर्वाचन कक्ष को फोन कर सुचना दी़ वहां से तुरंत बीएलओ द्वारा दी जा रही परची पर मत का प्रयोग करने का अदेश पदाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मी को दिया गया़ तब जाकर मोहना गांव वासी को मताधिकार का प्रयोग करने दिया गया़ वहीं ताजपुर गांव में भी पर्ची पर मतदान देने से मना किया गया था़नहीं मिला मतदान करने का मौका-जवान पर किसी खास पार्टी को मदद करने का लगा आरोपझंझारपुर.

बूथ संख्या 74 पर दो मतदाता का वोट पहले गिर चुका था़ एक महिला नसीमा खातून वार्ड नंबर वार्ड 12 की रहने वाली जब मतदान के लिए मतदान केंद्र पर पहुंची, तो पता चला कि उसका मत पहले ही गिर चुका था़ पता लगाया गया था, तो बीएलओ के परची पर किसी ने उसका मत गिरा दिया था़

पर्दानशी महिला के कारण ऐसा हो पाया़ निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद ऐसा हुआ ये बात चर्चा का विषय बना रहा़ हालांकि इसी बूथ पर बीएसएफ के जवान वसीम खां पर मतदान में किसी खास पार्टी को मदद करने का अरोप लगा़ जिसे वाद में वरिय पदाधिकारी के द्वारा ड्युटी चेंज कर दिया गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन