ओपीडी में निबंधन कार्य प्रभावित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : सदर अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी में निबंधन के लिए पेपर की कमी के कारण निबंधन का कार्य प्रभावित रहा . निबंधन कार्य नहीं होने की वजह से मरीजों की लंबी कतार निबंधन काउंटर के बाहर खड़ी रही. निबंधन कार्य के लिये अधिकृत कर्मी नीरज कुमार सिंह , संतोष कुमार साह एवं अविनाश […]
विज्ञापन
मधुबनी : सदर अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी में निबंधन के लिए पेपर की कमी के कारण निबंधन का कार्य प्रभावित रहा .
निबंधन कार्य नहीं होने की वजह से मरीजों की लंबी कतार निबंधन काउंटर के बाहर खड़ी रही.
निबंधन कार्य के लिये अधिकृत कर्मी नीरज कुमार सिंह , संतोष कुमार साह एवं अविनाश कुमार ने पूछने पर बताया कि निबंधन कार्य के लिये कंप्यूटर पेपर व प्रिंटिंग के लिये कार्टिज नहीं रहने के कारण निबंधन कार्य रुका हुआ है.
कर्मियों ने बताया कि 30 सितंबर को ही अस्पताल उपाधीक्षक को इसकी जानकारी लिखित में दे दी गयी थी. इन सामग्रियों की प्राप्ति निबंधन काउंटर पर नही हो पाया.
सोमवार को अपने स्तर से 500 पेपर की व्यवस्था की गई, तब जाकर निबंधन कार्य हो पाया था. सदर अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ एएन प्रसाद ने बताया कि सामान उपलब्ध नहीं रहने के कारण मैनुअल व्यवस्था की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










