आज भी बापू व शास्त्री जी के विचार प्रासंगिक
बेनीपट्टी : अनुमंडल प्रक्षेत्र के विभिन्न इलाकों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म दिवस मनाया गया. शुक्रवार को अधिकांश शिक्षण संस्थानों के अलावे निजी संस्थानों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने बापू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. बेनीपट्टी पीएचसी परिसर […]
बेनीपट्टी : अनुमंडल प्रक्षेत्र के विभिन्न इलाकों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म दिवस मनाया गया.
शुक्रवार को अधिकांश शिक्षण संस्थानों के अलावे निजी संस्थानों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने बापू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला.
बेनीपट्टी पीएचसी परिसर में चिकित्सा प्रभारी डाॅ आरके सिंह, किसान जागरूकता विकास समिति के सचिव कमल कुमार झा, डाॅ एनसी काॅलेज बेनीपट्टी में प्राचार्य भवानंद झा, सीपीपी काॅलेज हिसार बौड़हर में प्राचार्य श्यामनंदन तिवारी, मध्य विद्यालय चतरा परिसर में मुखिया अजीत पासवान, अांबेडकर कर्पूरी सामाजिक संस्थान बेनीपट्टी के संस्थापक रामवरण राम, जामून प्रसाद यादव, मधवापुर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 31 पर सेविका कविता कुमारी,
मध्य विद्यालय साहर में शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामनंदन दास, साहर दक्षिणी, उतरी व मुखियापट्टी पंचायत कार्यालय परिसर में मुखिया क्रमश: लीला देवी, रीना कुमारी यादव व निरंजन पासवान समेत अन्य लोगों ने भी महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
इस अवसर कई शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिता आयोजित कर प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार भी वितरित किये गये. वहीं पीएचसी बेनीपट्टी में आशा कार्यकर्ताओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल मतदाताओं को जागरूक किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










