मां ने की नवजात बेटी की हत्या, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

साक्ष्य छुपाने के लिए लाश को जलकुभी में छिपाया मामला फुलपरास थाना के मल्लाह टोली का फुलपरास : अनुमंडल मुख्यालय के मल्लाह टोली में मां ने अपनी तीन माह के नवजात बच्ची की हत्या कर लाश को जलकुंभी मेें फेंक दिया. इस मामले में मृतक बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन

साक्ष्य छुपाने के लिए लाश को जलकुभी में छिपाया

मामला फुलपरास थाना के मल्लाह टोली का
फुलपरास : अनुमंडल मुख्यालय के मल्लाह टोली में मां ने अपनी तीन माह के नवजात बच्ची की हत्या कर लाश को जलकुंभी मेें फेंक दिया.
इस मामले में मृतक बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुुलिस ने नामजद आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार मल्लाह टोली शिवनाथ मुखिया व सुनीता देवी के तीन माह की नवजात बेटी काजल अचानक विगत सोमवार की रात गायब हो गयी थी. इसको लेकर शिवनाथ मुखिया ने मंगलवार को फुलपरास थाना में बच्ची के गायब होने का मामला दर्ज कराया. मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन की, लेकिन मामले का खुलासा नहीं हो सका. बुधवार की सुबह अचानक ही सुनीता देवी ने अपने पति शिवनाथ मुखिया को बेटी की हत्या कर लाश को जलकुंभी में छिपाने की बात बता दी.
शिवनाथ ने तत्काल इसकी जानकारी गांव वालों को दी. गांव के लोगों ने सुनीता के बताये जगह पर खोजबीन की तो बच्ची की लाश बरामद हो गयी. इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी.
इसके बाद तत्काल थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर सुनीता से पूछताछ कर उसे अपने हिरासत में ले लिया. इस मामले की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गयी. पूछताछ के दौरान सुनीता ने बताया है कि मानसिक संतुलन खो देने के कारण ही सेामवार की देर रात वह अपने दो माह के बेटी की हत्या कर लाश को बगल के जलकुंभी में छिपा दिया था. मामले को लेकर तरह तरह के चर्चाएं हो रही हैं.
पुलिस ने सुनीता को गिरफ्तार कर लिया और मामला की जांच भी की जा रही है. डीएसपी उमेश्वर चौधरी ने थाना पहुंच कर आरोपित सुनीता ने पूछताछ किया. डीएसपी श्री चौधरी ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रही है. महिला की मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है. पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है. पुलिस मृत बच्ची के पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया गया है.
गांव में आक्रोश
अनुमंडल मुख्यालय पंचायत के मल्लाह टोली में एक माता ने अपने ही तीन माह की बच्ची की हत्या कर लाश को केचली में छिपाने के मामले से आम लोग हैरत में हैं. इस तरह की घटना से काफी सदमे मे हैं. साथ ही गांव इस घटना से लोगों में आक्रोश है. घटना सोमवार की रात मे शिवनाथ मुखिया के दूसरी पत्नी सुनीता अपने दो माह की बच्ची काजल के साथ फुंस के घर में सोयी थी और सुनीता ने रात में ही उठ कर अपनी ही बच्ची काजल को हत्या करके बगल के केचुली में लाश कों छिपा कर अपने पति के साथ रात में सो गयी. सुबह उठते ही बच्चा गायब होने को लेकर वह शोर मचाने लगी.
ग्रामीणों ने शिवनाथ मुखिया के आंगन में शोर होते देख वहां पहुंच कर बच्ची नहीं रहने के कारण आसपास में काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची नहीं मिली. गायब बच्ची के नहीं मिलने पर शिवनाथ मुखिया ने बच्ची खोने की सूचना को लेकर मंगलवार को थाना में आवेदन दिया.बुधवार की सुबह सुनीता ने अपने पति शिवनाथ मुखिया को बताया कि बच्ची की हत्या करके लाश को केचुली मे छुपा दिया है.
शिवनाथ मुखिया ने इसकी जानकारी गांव वालों को दिया. फिर केचुली से काजल की लाश को निकाला कि ग्रामीणो ने काफी संख्या में पहुंच कर इस तरह से एक माता के द्वारा अपने ही पुत्री की हत्या करके लाश छिपाने से काफी आक्रोशित हो गया. मौके पर ससमय पुलिस के पहुंच जाने के कारण मामला शांत हो गया . थाना अध्यक्ष सनोवर खान ने हत्या के आरोपित महिला सुनीता को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन