दो अक्टूबर को निकाली जायेगी जागरुकता रैली

Updated:
विज्ञापन

साक्षरता कार्यालय में साक्षरता कर्मियों की बैठक आयोजित मधुबनी : दो अक्तूबर 2015 को जिले के सभी पंचायत लोक शिक्षा केंद्रों पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली जायेगी. इस अवसर पर संवाद व गोष्ठी भी आयोजित की जायेगी. उक्त बातें जिला मुख्य कार्यक्रम समन्वयक साक्षरता रंजीत कुमार ने साक्षरता कर्मियों को संबोधित करते हुये कही. श्री […]

विज्ञापन

साक्षरता कार्यालय में साक्षरता कर्मियों की बैठक आयोजित

मधुबनी : दो अक्तूबर 2015 को जिले के सभी पंचायत लोक शिक्षा केंद्रों पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली जायेगी. इस अवसर पर संवाद व गोष्ठी भी आयोजित की जायेगी.
उक्त बातें जिला मुख्य कार्यक्रम समन्वयक साक्षरता रंजीत कुमार ने साक्षरता कर्मियों को संबोधित करते हुये कही. श्री कुमार ने कहा कि तीन, पांच व आठ अक्तूबर को लोक शिक्षा केंद्रों पर मतदाता जागरूकता के लिए मेहंदी लगाओं प्रतियोगिता नव साक्षर महिलाओं के बीच आयोजित की जायेगी.
उन्होंने सभी साक्षरता कर्मियों को एक से 10 अक्तूबर तक वैसे जिले के मतदान केंद्र जहां पिछले चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम था. वहां इसे शत प्रतिशत करने के लिए कला जत्था को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. मतदाता जागरूकता से संबंधित पर्चा पोस्टर का वितरण भी मतदाताओं के बीच किया जायेगा.
सभी पंचायतों, बूथों व सरकारी भवनों पर दीवाल लेखन के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. घर-घर दस्तक व हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जायेगा.
इस अवसर पर एसआरजी उमेश कुमार ने सभी साक्षरता कर्मियों को पांच नवंबर को होने वाले चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने को कहा. उन्होंने कहा कि साक्षरता कार्यालय द्वारा जिले में व्यवस्थित मतदाता प्रशिक्षण व सहभागिता योजना चलायी जा रही है. उन्होंने सिस्टेमेटिक वोटर एंड एलेक्टोरल पार्टिसिपेशन को
सफल बनाने का साक्षरता कर्मियों से आह्वान किया. उन्होंने निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक रहने को कहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन