गांधीजी की तीनों प्रतिमाएं उपेक्षा की शिकार
मधुबनी : आगामी दो अक्टूबर को जहां पूरा देश गांधी जयंती मना रहा होगा, वहीं जिला के लोग महात्मा गांधी के किस प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, इसको लेकर परेशान हैं. सबसे दिलचस्प पहलू तो यह होगा कि जिला प्रशासनिक के अधिकारी इस गांधी जयंती पर किस स्थल पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर […]
मधुबनी : आगामी दो अक्टूबर को जहां पूरा देश गांधी जयंती मना रहा होगा, वहीं जिला के लोग महात्मा गांधी के किस प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, इसको लेकर परेशान हैं.
सबसे दिलचस्प पहलू तो यह होगा कि जिला प्रशासनिक के अधिकारी इस गांधी जयंती पर किस स्थल पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. दसअसल, जिले में एक भी ऐसा प्रतिमा नहीं है जिसे बापू की पूर्ण आदमकद प्रतिमा कहा जाये.
कहीं, बापू के हाथ की लाठी और चश्मा गायब हैं तो कही बापू की प्रतिमा कूड़े के बीच है. ऐसा नहीं कि इस जिला में बापू की प्रतिमा का स्थापना नहीं किया गया था या बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं किया जा रहा था, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण इस बार आम आदमी से लेकर जिला पदाधिकारी के सामने भी बापू के किस प्रतिमा पर माल्यार्पण हो इसकी समस्या खड़ी हो गयी है.
जो स्थिति बन गयी है उससे अब बापू के तैल चित्र पर ही माल्यार्पण कर जयंती मनाने की प्रक्रिया पूरा किये जाने की संभावना बन गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










