उठाया गया फिंगर प्रिंट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेनीपट्टी : फोरेंसिक साईंस लैबोरेटरी (एफएसएल) पटना की टीम राकेश कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्य की टीम ने मंगलवार की शाम बेनीपट्टी एसबीआई के ब्रांच पहुंच कर बैंक के महत्वपूर्ण जगहों से अपराधियों का फिंगर प्रिंट उठाया. एफएसएल की टीम ने बैंक के स्ट्रांग रुम के मुख्य दरवाजे, बैंक के पुराने ग्रील, गोदरेज, अपराधियों […]
विज्ञापन
बेनीपट्टी : फोरेंसिक साईंस लैबोरेटरी (एफएसएल) पटना की टीम राकेश कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्य की टीम ने मंगलवार की शाम बेनीपट्टी एसबीआई के ब्रांच पहुंच कर बैंक के महत्वपूर्ण जगहों से अपराधियों का फिंगर प्रिंट उठाया.
एफएसएल की टीम ने बैंक के स्ट्रांग रुम के मुख्य दरवाजे, बैंक के पुराने ग्रील, गोदरेज, अपराधियों के द्वारा छूए गये हर संभावित जगहों से फिंगर प्रिंट का नमूना संग्रह किया.
जिसे पटना ले जाया गया. एसएचओ प्रवीण कुमार मिश्र व पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रुप से बताया कि कांड का उद्भेदन करने में एफएसएल की रिपोर्ट अहम भूमिका अदा करेगी.
मालूम हो कि गत रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने बेनीपट्टी के एसबीआई के ब्रांच के लगभग एक दर्जन ताला को तोड़कर बैंक के स्ट्रांग रूम में रखे राशि की चोरी करने का प्रयास किया था. पुलिस के गश्ती के कारण अपराधियों को चोरी करने का समय नहीं मिल पाया. जिसके कारण बैंक की राशि चोरी होने से बच गया. बैंक प्रबंधक के बयान पर थाना में अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










