19 को वाटसन स्कूल परिसर में लगेगा कैंप

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : जिले के उन शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है, जो वर्ष 2012 में काउंसेलिंग में भाग नहीं ले सके थे. इन अभ्यर्थियों की फिर से काउंसेलिंग 19 जून को वाटसन हाइस्कूल परिसर में होगी. इससे काउंसेलिंग से छूटे अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है. क्या है मामला सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर सरकारी […]

विज्ञापन
मधुबनी : जिले के उन शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है, जो वर्ष 2012 में काउंसेलिंग में भाग नहीं ले सके थे. इन अभ्यर्थियों की फिर से काउंसेलिंग 19 जून को वाटसन हाइस्कूल परिसर में होगी. इससे काउंसेलिंग से छूटे अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है.
क्या है मामला
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में 34 हजार 540 शिक्षक शिक्षिकाओं की बहाली के लिये राज्य सरकार ने पहल की थी व नियमावली बनायी थी. इसके आलोक में बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संबंधित अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त किया गया था. मेधा सूची का निर्माण किया गया था और इसी के आधार पर इतने पद पर सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की अनुशंसा बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने की है. अभ्यर्थियों का काउंसेलिंग जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से करके जिला स्तर पर नियुक्ति की कार्रवाई की गयी थी.
रह गयीं 2413 रिक्तियां
2413 अभ्यर्थियों को छोड़ शेष अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गयी. 2413 रिक्तियों को भरे जाने के लिये दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया. इसमें निदेशक प्राथमिक शिक्षा एवं सचिव बिहार कर्मचारी चयन आयोग को शामिल किया गया. समिति ने समय सारणी तय कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया. समिति द्वारा वैद्य पाये गये अभ्यर्थियों की सूची अनुमोदन प्राप्त कर जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजने का प्रावधान बना. प्रधान सचिव शिक्षा विभाग के द्वारा अनुमोदन के बाद जिले को उपलब्ध करायी गयी सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए जिला स्तर पर द्वितीय चक्र में काउंसेलिंग किया जायेगा. काउंसेलिंग के बाद एक माह के अंदर नियुक्ति पत्र दिया जायेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
जिला शिक्षा पदाधिकारी श्यामा नंद चौधरी ने बताया कि 19 जून को वाटसन स्कूल परिसर में काउंसेलिंग के लिए कैंप लगाया जायेगा. इसकी सारी तैयारी क ी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन