हर दिन नाले में गिरते लोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिया निर्माण को लेकर नगर प्रशासन उदासीन मधुबनी : शहर में विभिन्न जगहों पर बिना रेलिंग की पुलिया लोगों के लिये जानलेवा बनता जा रहा है. आये दिन दुर्घटना होने के कारण कई लोगों को गंभीर चोटें लग चुकी है तो कई छात्र भी इस रेलिंग विहीन पुलिया के नीचे गहरे नाले में जा गिरे […]
विज्ञापन
पुलिया निर्माण को लेकर नगर प्रशासन उदासीन
मधुबनी : शहर में विभिन्न जगहों पर बिना रेलिंग की पुलिया लोगों के लिये जानलेवा बनता जा रहा है. आये दिन दुर्घटना होने के कारण कई लोगों को गंभीर चोटें लग चुकी है तो कई छात्र भी इस रेलिंग विहीन पुलिया के नीचे गहरे नाले में जा गिरे है.
हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से लोगों को नाला से निकाल लिया जाता है. पर नगर प्रशासन इस दिशा में मूक दर्शक बनी हुई है. पुलिया पर रेलिंग बनाने के दिशा में नप प्रशासन लापरवाह बनी हुई है. ऐसा नहीं कि इस समस्या से नप प्रशासन वाकिफ नहीं है पर लोगों की समस्याओं को नजर अंदाज करने के कारण इन पुलियों पर रेलिंग का निर्माण नहीं हो सका है.
पुलिया नंबर एक
शहर का मच्छट्टा चौक व्यस्ततम चौक में से एक है. इस चौक से होकर हर दिन सैकड़ों दो पहिये, चार पहिये वाहन व हजारों लोग का आवाजाही लगा रहता है. सबसे अधिक भीड़ शाम के समय मछली व मांस की खरीदारी को लेकर बढ़ जाती है. ऐसे में इस पुलिया पर भी आवाजाही अधिक हो जाती है. इस दौरान वाहन के गुजरने के दौरान अक्सर लोग पुलिया से नीचे गंदे नाला में गिर जाते हैं. विगत पांच माह में ही दर्जनों लोग इस पुलिया से नीचे गिर चुके हैं. वो तो भला हो यहां के स्थानीय लोगों का जो नाला में गिरने वाले लोगों को नाला से निकालकर जान बचा लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










