अगली सरकार एनडीए की : मंगल

Updated:
विज्ञापन

डॉ लोहियाजी स्मारक पर किया माल्यार्पण फुलपरास : अनुमंडल मुख्यालय के लोहिया चौक पर शनिवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय अरड़िया जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं के द्वारा फुल माला से स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडेय ने डॉ. लोहियाजी स्मारक पर माला अर्पण किया और कहा कि वर्तमान में लोग और नेता […]

विज्ञापन
डॉ लोहियाजी स्मारक पर किया माल्यार्पण
फुलपरास : अनुमंडल मुख्यालय के लोहिया चौक पर शनिवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय अरड़िया जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं के द्वारा फुल माला से स्वागत किया.
प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडेय ने डॉ. लोहियाजी स्मारक पर माला अर्पण किया और कहा कि वर्तमान में लोग और नेता लोहिया जी के विचार धारा को छोर कर अत्याधुनिक युग की बातों में आ गये हैं. जिससे समाज के दबे कुचले वर्गों का विकास पूर्ण रूप से बाधित हो गया है. समाज में तरह-तरह की कुरीतियों का प्रवेश हो जाने से आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कार्यालय के दिशा निर्देश के अनुसार आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी करें. कहा कि बिहार की जनता त्रस्त है वर्तमान सरकार से सभी लाभकारी योजना से आम जन वंचित हो गया है.
बिहार में आगामी विधान सभा चुनाव में एनडीए गंठबंधन की ही सरकार बनेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अगुआइ में ही विकसित बिहार बनेगा और सभी वर्गों युवाओं, किसानों, मजदूरों का विकास होगा. इसमें बीजेपी के झंझारपुर जिला अध्यक्ष राकेश मिश्र, उपेंद्र कुमार यादव, राम सुंदर यादव प्रमोद प्रीयदर्शी, जितेंद्र यादव, शिवकुमार यादव, राजधर यादव, राम विलास साह, लोजपा नेता संतोष पासवान सहित सैकड़ों नेताओं ने लोहिया चौक पर उपस्थित होकर स्वागत किया.
महागंठबंधन भाजपा के लिये कहर साबित होगा: पाठक
मधुबनी/बेनीपट्टी : बिहार में कांग्रेस, राजद, जदयू की महागंठबंधन भाजपा के लिये कहर साबित होगी. सांप्रदायिक शक्तियों को सूबे में पनपने नहीं दिया जायेगा. बिहार में बने महागंठबंधन से भाजपा बौखला गयी है. आनेवाले निकाय व विधानसभा चुनाव में गंठबंधन की जीत सुनिश्चित है.
ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस महिला सेल के प्रदेश महासचिव प्रो. मीनू पाठक ने प्रेस वार्ता के दौरान बेनीपट्टी में कहीं. उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में गंठबंधन के लोकप्रिय प्रत्याशी प्रो. विनोद कुमार सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिये गंठबंधन घटक दलों के कार्यकर्तार्ओं न केवल कमर कस ली है, बल्कि गांवों में पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष संपर्क स्थापित कर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. आगामी विधानसभा चुनाव में भी गंठबंधन की भारी जीत सुनिश्चित है. राज्य के गरीब गुरबों ने भी केंद्र सरकार के लोगों को आईना दिखाने के लिये मन बना लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन