सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर : झंझारपुर आरएस शिविर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में एक बाइक सवार ने वृद्ध महिला को ठोकर मार दी. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक की जमकर धुनाई कर डाली. जानकारी के मुताबिक, डीएमसीएच में वृद्ध महिला की मौत हो गयी. उसकी पहचान बलभद्रपुर गांव के सियाराम यादव की 65 वर्षीय पत्नी […]

विज्ञापन
झंझारपुर : झंझारपुर आरएस शिविर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में एक बाइक सवार ने वृद्ध महिला को ठोकर मार दी. इससे गुस्साये ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक की जमकर धुनाई कर डाली. जानकारी के मुताबिक, डीएमसीएच में वृद्ध महिला की मौत हो गयी. उसकी पहचान बलभद्रपुर गांव के सियाराम यादव की 65 वर्षीय पत्नी जयमुखी देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि हादसे के बाद बाइक सवार को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया तथा उसकी जमकर धुनाई कर डाली. बाइक चालक गांव का ही है.
देरी शाम तक युवक को पुलिस के हवाले नहीं किया जा सका था. पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. दोषी युवक को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. वृद्ध महिला किसी काम से सड़क पार कर रही थी. बाइक सवार अनियंत्रित होकर उसे ठोकर मार दी. परिजनों ने वृद्ध महिला को अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया.
जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया. डीएमसीएच में इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गयी. परिजन इस घटना से स्तब्ध है. साथ ग्रामीण भी गमगीन हो चुके हैं. ग्रामीणों का कहना था कि महिला किसी के मदद के लिए आगे रहती थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन