मैट्रिक की स्थगित परीक्षा संपन्न
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : 23 मार्च 2015 को स्थगित नन हिंदी विषय की परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई. वाटसन स्कूल परीक्षा केंद्र पर 129 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए. 23 मार्च 2015 को यह परीक्षा रद्द दी गयी थी. शहर के अन्य परीक्षा केंद्रों पर नन हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई. वाटसन स्कूल […]
विज्ञापन
मधुबनी : 23 मार्च 2015 को स्थगित नन हिंदी विषय की परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई. वाटसन स्कूल परीक्षा केंद्र पर 129 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए. 23 मार्च 2015 को यह परीक्षा रद्द दी गयी थी. शहर के अन्य परीक्षा केंद्रों पर नन हिंदी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई.
वाटसन स्कूल परीक्षा केंद्र पर सिर्फ बालिकाओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया था. परीक्षा के दौरान शहर के सभी परीक्षा केंद्र के पास धारा 144 लागू थी. शिवगंगा बालिका हाइस्कूल, सूड़ी हाइस्कूल, मदरसा इसलामिया सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.
पुलिस बल को परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर तैनात किया गया था. दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किये गये थे. फुलपरास प्रतिनिधि के अनुसार, अनुमंडल क्षेत्र के छह विद्यालयों पर गुरुवार को प्रथम पाली में मैट्रिक की परीक्षा पूरी कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई. मध्य विद्यालय फुलपरास, उच्च विद्यालय सिसवावरही, उच्च विद्यालय कालापट्टी, मध्य विद्यालय गोरगामा और कॉलेज किसनीपट्टी मध्य विद्यालय मुरली में छात्राओं ने पहुंच कर परीक्षा दी. झंझारपुर प्रतिनिधि के अनुसार मैट्रिक की नन हिंदी की परीक्षा में 2797 परीक्षार्थी शामिल हुए.
गुरु प्रशिक्षणार्थी का पाठ योजना संपन्न
मधुबनी. राजकीयकृत मध्य विद्यालय सप्ता में गुरुवार को आरके कॉलेज मधुबनी के बीएड सत्र 2014-15 के गुरु प्रशिक्षणार्थियों के पाठ योजना का संपन्न हुआ. पाठ योजना 40 दिनों तक चली. इसमें गुरु प्रशिक्षणार्थियों ने विद्यालय प्रबंधन से लेकर वर्ग संचालन का अनुभव प्राप्त किया. प्रशिक्षणार्थियों ने वर्ग प्रथम से अष्टम तक का वर्ग संचालन किया. इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्र देव यादव, आरके कॉलेज के पाठ योजना के समन्वयक शिक्षा शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ शशिभूषण कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










