शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

Published at :04 Apr 2015 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

सड़क जाम से लोगों को निजात दिलाने की कवायद, प्रशासन ने बनाया रूट चार्ट मधुबनी : शहर में आये दिन सड़क जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. सदर एसडीएम, एसडीपीओ, टाउन इंस्पेक्टर व ट्रैफिक प्रभारी ने एसपी के निर्देश पर रूट चार्ट बनायी है. प्रशासन के इस कवायद से […]

विज्ञापन
सड़क जाम से लोगों को निजात दिलाने की कवायद, प्रशासन ने बनाया रूट चार्ट
मधुबनी : शहर में आये दिन सड़क जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. सदर एसडीएम, एसडीपीओ, टाउन इंस्पेक्टर व ट्रैफिक प्रभारी ने एसपी के निर्देश पर रूट चार्ट बनायी है. प्रशासन के इस कवायद से लोगों में ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद जगी है.
जलधारी चौक से होगा बड़े वाहनों का प्रवेश
अब शहर में बड़े वाहन को प्रवेश के लिए जलधारी चौक से पूरब होते हुए भाया चकदह का रूट निर्धारित किया गया है. वहीं, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए शहर में 10 पोस्ट बनाये गये हैं. इन पोस्ट पर सुबह आठ से दो बजे एवं दो से शाम आठ बजे तक दो शिफ्टों में होम गार्ड की तैनाती की जायेगी.
बना रूट चार्ट
जाम की समस्या को कम करने के लिए प्रशासन ने रूट चार्ट बनाया है. गौरतलब है कि इन दिनों शहर के विभिन्न सड़कों पर लोगों को प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था. इससे आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. प्रशासन ने सुबह आठ से शाम आठ बजे तक ट्रक, बस, मैक्सी व ट्रैक्टर के प्रवेश के लिए अलग से रूट चार्ट जारी किया है. प्रशासन की इस कवायद से शहर वासी को सड़क जाम से थोड़ी निजात मिलेगी. मिनटों का सफर घंटों में तय करने वाले शहरवासियों को इससे थोड़ी राहत मिलेगी. अब उन्हें इन जाम लगे सड़कों पर अपने वाहनों के साथ रेंगना नहीं पड़ेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन