परसौनी उत्तरी मुखिया समेत 91 पर लगा सीसी एक्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2015 1:52 AM (IST)
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन वैद्यनाथ, भोगी, कमलेश यादव समेत18 अपराधी आये जद में मधुबनी : जिले में विधि व्यवस्था को बनाये रखने और शांति बहाल करने के जिला प्रशासन की पहल शुरू हो गयी है. पिछले दिनों विभिन्न थानों के प्रस्ताव के तहत जिला प्रशासन ने फिलहाल 91 लोगों के खिलाफ सीसी एक्ट के […]
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन वैद्यनाथ, भोगी, कमलेश यादव समेत18 अपराधी आये जद में
मधुबनी : जिले में विधि व्यवस्था को बनाये रखने और शांति बहाल करने के जिला प्रशासन की पहल शुरू हो गयी है. पिछले दिनों विभिन्न थानों के प्रस्ताव के तहत जिला प्रशासन ने फिलहाल 91 लोगों के खिलाफ सीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है. इसमें बिस्फी के परसौनी उत्तरी पंचायत के मुखिया भोगी सहनी पर भी सीसी एक्ट लगाया गया है.
इसके अलावे सहयोगी भोला सहनी पर भी सीसीए की कार्रवाई हुई है. इन दोनों पर इलाके में शांति व्यवस्था को भंग करने की आशंका थानाध्यक्ष ने जताया था.साथ ही कई संगीन आपराधिक मामले में इनकी संलिप्तता बतायी गयी है. इसी के तहत कार्रवाई किये जाने की बात कही गयी है. इसके अलावे कई फरार वारंटी व शातिरके खिलाफ भी सीसीए की कार्रवाई की गयी है. जिला पदाधिकारी ने थानाध्यक्षों के प्रस्ताव के तहत कार्रवाई की मंजूरी दी है. 2014-15 वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार को जिला पदाधिकारी श्री सिंह ने 18 अपराध कर्मी के विरुद्ध सीसीए की कार्रवाई की है.
क्या है सीसीए
संदिग्ध चरित्र के वैसे अपराधी जिससे समाज मेंविधि व्यवस्था के खतरा उत्पन्न करने की संभावना रहती है. ऐसे लोगों से जनमानस में भय व्याप्त रहता है. शातिर अपराधियों के विरुद्ध थानाध्यक्ष सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जिला पदाधिकारी द्वारा सीसीए एक्ट लगाया जाता है.
सीसीए में दो तरह से होती है कार्रवाई
शातिर अपराधी के विरुद्ध लगने वाले सीसीए एक्ट में दो तरह की कार्रवाई की जाती है. धारा 12(2) के तहत होने वाली कार्रवाई में अपराधी की गिरफ्तारी होने पर एक साल तक बेल का प्रावधान नहीं है. वहीं धारा तीन के तहत हुई कार्रवाई में अपराधी को एक निश्चित समय के लिए अपराधी को जिला बदर कर दिया जाता है.
इन अपराधी पर हुई सीसीए के तहत कार्रवाई
वित्तीय वर्ष 2014-15 के अंतिम दिन 31 मार्च को 18 अपराधी पर सीसीए के तहत कार्रवाई हुई . इनमें वैद्य नाथ यादव जयनगर थाना, भोगी यादव देवधा, विद्या नंद चौधरी जयनगर, कमलेश यादव देवधा, संतोष यादव देवधा, राम श्रेष्ठ सदाय उर्फ डीलर घोरबंकी, डंबर सदाय लदनियां, सुरेंद्र मंडल उर्फ बाबा बासोपट्टी, शंभु सहनी बासोपट्टी, अजब लाल कामत देवधा, विश्व बंधु यादव लदनियां, लक्ष्मण दूबे बासोपट्टी, सरोज यादव जयनगर शामिल है.
इससे पूर्व 26 मार्च को डीएम श्री सिंह ने 9 अपराधियों पर सीसीए के तहत कार्रवाई की थी. इनमें जिलानी कुरैथी बिस्फी औंसी, इदरीश नर बिस्फी, भोला सहनी बिस्फी पतौना, किशुन साह थाना खिरहर, मो. एहसान हरलाखी, मुकेश कुमार दास साहरघाट, योगी सहनी बिस्फी पतौना, जामुन दास मधवापुर एवं मो. काजीम अरेर थाना क्षेत्र के निवासी है.
इसके अतिरिक्त वर्ष 2014-15 में सीसीए के तहत लगने वाले अन्य अपराध कर्मी की सूची इस प्रकार है. महेंद्र मुखिया लखनौर, मुकेश यादव अंधरामठ, लालू मुखिया अंधरामठ, राम अशीष महतो लौकहा, सुभाष यादव उर्फ पिंटू खुटौना, श्रवण यादव अंधरामठ, दानी लाल चौधरी लौकहा, बदरी यादव फुलपरास, सत्तन सिंह रतौली फुलपरास, मुक्ति यादव लौकहा, सीताराम तांती अररिया, संजीव साह फुलपरास, कफील पेशर मो. काजीम अरेर, बदरे आलम रूद्रपुर, गोमा मियां लौकहा, अतीउर रहमान रूद्रपुर, मो. जाहिद अरेर, मो. जफर नागदह अरेर, धर्मेद्र मुखिया बेनीपट्टी, बद्री नारायण ठाकुर परसा मधवापुर, पितांबर मुखिया बेनीपट्टी, शंभू मुखिया कटैया, सुधीर सहनी कटैया, सुशील सहनी कटैया बेनीपट्टी, राजेश यादव कटैया बेनीपट्टी, मणी भूषण पांडेय भगवतीपुर बेनीपट्टी, रामदेव ठाकुर लड्डूगामा बेनीपट्टी, युगेश्वर सहनी मधवापुर, छठ्ठ साव बेनीपट्टी, रोहित नट लौकही, विकास कुमार झा रहिका, संतोष कुमार साह मधवापुर, जगमोहन झा रहिका, पप्पू मिश्र राजनगर, पप्पू सिंह उर्फ रंधीर सिंह रहिका, पप्पू मिश्र राजनगर, पप्पू सिंह उर्फ रंधीर सिंह रहिका, प्रवीण कुमार झा रहिका, विश्वंभर मुखिया बेनीपट्टी, चितरंजन साह लौकही, उदय यादव लौकही, राम कुमार यादव लौकही, प्रदीप कुमार यादव, लौकही, मोहन झा बेनीपट्टी, अरुण कुमार सिंह कलुआही, बेचन साह लौकही, राजकुमार शर्मा कलुआही, इफ्तिखार हुसैन बेनीपट्टी उदय कुमार दास सहित अन्य कई नाम शामिल है.
क्या कहते हैं अधिकारी
जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने बताया कि जिले के शातिर अपराधी के विरुद्ध पुलिस रिपोर्ट के आधार पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गई है. ऐसे अपराधी जो जिले के विधि व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं ऐसे अपराधी के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गई है, ताकि जिले में अमन चैन कायम रह सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










