पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी

Published at :02 Apr 2015 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी

जयनगर : थाना क्षेत्र के पचहर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने जहर देकर मार डाला. घटना की जानकारी थाना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए मधुबनी भेज दिया. थानाध्यक्ष श्रीकान्त कुमार ने घटना की पुष्टि […]

विज्ञापन
जयनगर : थाना क्षेत्र के पचहर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने जहर देकर मार डाला. घटना की जानकारी थाना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए मधुबनी भेज दिया.
थानाध्यक्ष श्रीकान्त कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतका की पहचान जितेंद्र प्रसाद की पत्नी रानी देवी के रूप में की गई है. मृतका के चाचा खजौली थाना के कसमा मरार निवासी कामेश्वर पासवान के बयान पर थाने में पति समेत चार लोगों के विरुद्ध प्रताड़ित करने व जहर देकर मार देने का मामला दर्ज कराया है. नामजद अभियुक्त फरार बताये गये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन