थाना परिसर में बंटा गैस सिलेंडर

Published at :02 Apr 2015 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
थाना परिसर में बंटा गैस सिलेंडर

झंझारपुर : झंझारपुर बेहट स्थित महोदरी गैस एजेंसी ने बुधवार को झंझारपुर थाना परिसर में गैस सिलेंडर का वितरण किया. काफी मात्र में पुलिस फोर्स की अगुआई में गैस सिलिंडर का वितरण से उपभोक्ता काफी खुश दिख रहे थे. पैटघाट निवासी राधे साह, झंझारपुर निवासी विनोद पासवान, बबलू, मझौरा निवासी पवन कुमार झा ने बताया […]

विज्ञापन
झंझारपुर : झंझारपुर बेहट स्थित महोदरी गैस एजेंसी ने बुधवार को झंझारपुर थाना परिसर में गैस सिलेंडर का वितरण किया. काफी मात्र में पुलिस फोर्स की अगुआई में गैस सिलिंडर का वितरण से उपभोक्ता काफी खुश दिख रहे थे. पैटघाट निवासी राधे साह, झंझारपुर निवासी विनोद पासवान, बबलू, मझौरा निवासी पवन कुमार झा ने बताया कि प्रशासन के समक्ष वितरण से लोगों को काफी सहूलियत मिली है.
गैस गोदाम पर इतनी जल्दी गैस मिलनी काफी मुश्किल थी. उन्होंने कहा कि गैस गोदाम पर भी प्रशासन की देखरेख में वितरण किया जाना चाहिए. पुलिस फोर्स की अगुआई कर रहे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रामानुज राय ने बताया कि एसडीओ साहेब के निर्देश पर गैस सिलिंडर का वितरण थाना परिसर में किया जा रहा है. जब तक सिलिंडर की दिक्कत रहेगी, तब तक प्रशासन के समक्ष ही वितरण किया जाना है.
क्या है मामला
घरेलू गैस की किल्लत से झंझारपुर सहित आसपास के लोगो को आक्रोशित होने पर विगत 15 मार्च को विवश कर दिया था. आक्रशित लोग हंगामा करते हुए बेहट स्थित एजेंसी में तोड़ फोड़ कर दिया. काउंटर पर लगे शीशे को तोड़ डाला, अंदर रखे एक कंप्यूटर तोड़ दी थी. गुस्साये लोगों ने उस दिन प्रोटेक्सन जाली को नोच डाला था. इस उत्पात में तीन कार्यालय कर्मी को चोटे आयी थी. हंगामे के बाद कार्यालय पर प्रोपराइटर के द्वारा ताला लगा दिया.
एजेंसी के प्रो. राजेंद्र प्रसाद इस तोड़फोड़ की घटना से खिन्न होकर एजेंसी में ताला लगाकर वितरण कार्य से छुट्टी ले ली थी. अनुमंडल अनुश्रवण समिति व एसडीओ रविश किशोर ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए झंझारपुर थाना को आदेश निर्गत कर वितरण की जिम्मेवारी दी. जिसके आलोक में झंझारपुर थाना में मंगलवार से वितरण प्रारंभ किया गया था. बुधवार का 306 सिलिंडर का वितरण किया गया. वहीं मंगलवार को 450 सिलिंडर का वितरण किया गया था.
क्या कहते अधिकारी
एसडीओ रविश किशोर ने बताया कि बार बार एजेंसी संचालक के साथ र्दुव्‍यवहार किये जाने का मामला आ रहा है. साथ ही बार बार एजेंसी पर तोड़फोड़ किया जा रहा था. अनुश्रवण समिति के बैठक में भी निर्णय लिया गया कि जब तक स्थित सामान्य नहीं हो जाती तब तक पुलिस प्रशासन के समक्ष वितरण किया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन