प्रभारी एचएम ने स्कूल में जड़ा ताला

बेनीपट्टी : प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय कटैया में बुधवार को शिक्षकों ने कार्य का बहिष्कार किया. प्रभारी प्रधानाध्यापक देव चंद्र साफी ने स्कूल का ताला नहीं खोला. इस विद्यालय में अध्यनरत करीब एक हजार छात्र-छात्र आते गये और स्कूल के द्वार पर जड़े ताले को देखकर वापस लौटते रहे. दरअसल, इस स्कूल के शिक्षकों […]
बेनीपट्टी : प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय कटैया में बुधवार को शिक्षकों ने कार्य का बहिष्कार किया. प्रभारी प्रधानाध्यापक देव चंद्र साफी ने स्कूल का ताला नहीं खोला. इस विद्यालय में अध्यनरत करीब एक हजार छात्र-छात्र आते गये और स्कूल के द्वार पर जड़े ताले को देखकर वापस लौटते रहे.
दरअसल, इस स्कूल के शिक्षकों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार का मामला गत मंगलवार को कटैया पंचायत के मुखिया पति विश्वंभर मुखिया द्वारा प्रभारी एचएम देवचंद्र साफी के साथ मारपीट व गाल-गलौज से जुड़ा हुआ है.
प्रभारी एचएम श्री साफी का आरोप है कि मंगलवार को वे स्कूल परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में कार्यो का निबटारा कर रहे थे. यहां पहुंचकर मुखिया पति ने विद्यालय से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी मांगी और पंजियों को दिखाने को कहा. इस पर प्रभारी एचएम ने कहा कि पहले बैठे फिर आगे की बात करता हूं. इस पर मुखिया पति ने अपमानित किया और विद्यालय से संबंधित कई पंजी फाड़ दिया. प्रभारी एचएम श्री साफी ने थाना को आवेदन भी दिया गया. इसको बीइओ मीना कुमारी ने अग्रसारित भी किया है, लेकिन इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है. सूत्रों ने बताया आपसी सुलह-समझौता की बात चलने के कारण मामला दर्ज नहीं कराया जा सका है.
प्रभारी एचएम श्री साफी ने स्कूल को बंद रखने के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि जब तक ग्रामीण स्तर पर बात नहीं बन जाती तब तक बीइओ को लिखकर दे रहा हूं कि विद्यालय नहीं खोलूंगा. वहीं, मुखिया पति विश्वंभर मुखिया का कहना है कि विद्यालय में अध्यनरत बच्चों और उनके अभिभावकों से शिकायत मिल रही थी कि एमडीएम सहित अन्य योजनाओं में भारी धांधली बरती जा रही है. इसके आलोक में एक सप्ताह पूर्व भी प्रभारी एचएम को गड़बड़ी दूर करने को कहा था. पुन: शिकायत मिलने पर मंगलवार को एमडीएम योजना का हाल जानने के लिए स्कूल पहुंचा था.
जहां मध्याह्न् भोजन योजना का घटिया और मानक के विरुद्ध खाना पाकर एक बार फिर प्रभारी एचएम को इसमें सुधार लाने को कहा. इस पर वो बौखला गये. उन्होंने प्रभारी एचएम द्वारा लगाये गये आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अपनी कमी छुपाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाये जा रहे हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
बीइओ मीना कुमारी बताती हैं कि स्कूल बंद रखने का अधिकार प्रभारी एचएम को नहीं है. चूंकि इससे छात्रों और अन्य शिक्षकों को भी प्रभावित होना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि यह तो स्थानीय मामला है और राज्य स्तरीय मामले में भी स्कूल बंद नहीं होता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले दो दिनों की छुट्टी बीतने के बाद यदि स्कूल बंद रखा जाता है तो संबंधित प्रभारी एचएम पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी. प्रभारी एचएम देवचंद्र साफी द्वारा बुधवार को स्कूल का ताला नहीं खोले जाने के औचित्य को उन्होंने नाजायज करार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










