हरियाही में पेट्रोल पंप से दो लाख की लूट

Published at :01 Apr 2015 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
हरियाही में पेट्रोल पंप से दो लाख की लूट

निर्मली (सुपौल) : थाना क्षेत्र के हरियाही गांव के पास एनएच-57 पर स्थित हर्ष पेट्रोल पंप पर सोमवार रात अपराधियों ने धावा बोल कर एक लाख 80 हजार नकद सहित दो लाख की संपत्ति लूट ली. चार की संख्या में अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आये थे. इस दौरान अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग […]

विज्ञापन
निर्मली (सुपौल) : थाना क्षेत्र के हरियाही गांव के पास एनएच-57 पर स्थित हर्ष पेट्रोल पंप पर सोमवार रात अपराधियों ने धावा बोल कर एक लाख 80 हजार नकद सहित दो लाख की संपत्ति लूट ली. चार की संख्या में अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आये थे.
इस दौरान अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग भी की. बदमाशों ने पहले पंप कर्मियों को करीब पौन घंटे तक कब्जे में लिया और फिर लूटपाट की. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. लूटपाट के बाद सभी अपराधी बाइक से फरार हो गये.
घटना की सूचना मिलने पर सुपौल एसपी पंकज कुमार राज, निर्मली डीएसपी नेशार अहमद शाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. तब तक अपराधी फरार हो गये थे.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम करीब नौ बजे हरियाही स्थित हर्ष एचपी पेट्रोल पंप पर सभी पांच कर्मी मौजूद थे. इसी क्रम में दो बाइक पर सवार चार की संख्या में हथियार बंद अपराधी पंप पर पहुंचे. अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से पहले फायरिंग की. इसके बाद सभी पंप कर्मियों को रिवॉल्वर के दम पर अपने कब्जे में ले लिया. फिर नोजल स्थल व कैश काउंटर पर कार्यरत दो कर्मियों से एक लाख 80 हजार नगद व कंप्यूटर सामग्री लूट कर भाग निकले. अपराधियों ने करीब पौन घंटे तक वारदात को अंजाम दिया.
अपराधियों के जाते ही पंप कर्मियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और अपराधियों का काफी दूर तक पीछा किया. हालांकि कोई सफलता नहीं मिली. पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए पेट्रोल पंप व एनएच 57 स्थित टॉल प्लाजा परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की है. सुपौल एसपी पंकज कुमार ने बताया कि अपराधियों ने घटना को अंजाम देते हुए कुल एक लाख 80 हजार रुपये नकद व कंप्यूटर सामग्री लूट ली है. सीसीटीवी फुटेज के जरिये अपराधियों की पहचान की जा रही है. विभिन्न बिंदुओं पर सघन जांच व एवं छापेमारी जारी है. शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन