बिजली की कटौती से बढ़ी लोगों की परेशानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Apr 2015 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : गरमी शुरू होती ही बिजली की आंख मिचौली भी शुरू हो गयी है. पिछले तीन दिन से जिला में विद्युत आपूर्ति पूर्णत: चरमरा गयी है. पिछले तीन दिन से पूरे जिला में 10 से 12 घंटा की विद्युत की आपूर्ति हो पायी है. जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पर […]
विज्ञापन
मधुबनी : गरमी शुरू होती ही बिजली की आंख मिचौली भी शुरू हो गयी है. पिछले तीन दिन से जिला में विद्युत आपूर्ति पूर्णत: चरमरा गयी है. पिछले तीन दिन से पूरे जिला में 10 से 12 घंटा की विद्युत की आपूर्ति हो पायी है. जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है. पूरे जिला में पांच ग्रिड काम कर रही है.
खपत के हिसाब से पूरे जिला को 70 मेगा वाट विद्युत की आवश्यकता है पर एक सप्ताह से जिला को सिर्फ 40 से 50 मेटावाट बिजली मिल रही है. इस कारण आपूर्ति में कटौती हो रही है. इससे लोगों की परेशानी भी बढ़नी शुरू हो गयी है. लोगों ने इस समस्या के जल्द समाधान की मांग विभाग से की है.
क्या कहते हैं अधिकारी
कार्यपालक अभियंता संतोष कुमर ने बताया कि उत्तर बिहार के सभी ग्रिड में हाई वोल्टेज की परेशानी हो गयी है. इस कारण आपूर्ति में परेशानी हो रही है. वहीं कई ग्रिड में पांच एमबीए से 10 एमबीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. चूंकि नया ट्रांसफॉर्मर को चार्ज होने में कम से कम 48 घंटा लगता है. इस वजह से आपूर्ति में परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










