ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत
थाना क्षेत्र के चकदह 12 नंबर रेलवे गुमती के समीप गुरुवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई.
राजनगर . थाना क्षेत्र के चकदह 12 नंबर रेलवे गुमती के समीप गुरुवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई. मृतक की पहचान रांटी माली टोल गांव निवासी सरोज भंडारी उम्र 35 के रुप में हुई है. मृतक सरोज भंडारी रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक में डेढ़ वर्ष से क्लर्क पद स्थापित थे. परिजन ने बताया की दोपहर रेलवे 12 नंबर गुमती के समीप घूमने गये. उसी दौरान ट्रेन की चपेट आ गए. जिससे घटना स्थल उसकी मौत हो गई. वही सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस सहायक अवर निरीक्षक दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









