चलती ट्रेन में युवती के साथ दुष्कर्म
नरकटियागंजः हरियाणा से सहरसा जा रही 22 वर्षीय एक युवती के साथ चलती ट्रेन में दुष्कर्म की घटना घटी है. युवती सहरसा जिला के महेशपुर गांव की है. इस संबंध में नरकटियागंज राजकीय रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पीड़िता ने मुजफ्फरपुर रेल थाना में बयान दिया है कि वह जननायक ट्रेन से […]
नरकटियागंजः हरियाणा से सहरसा जा रही 22 वर्षीय एक युवती के साथ चलती ट्रेन में दुष्कर्म की घटना घटी है. युवती सहरसा जिला के महेशपुर गांव की है. इस संबंध में नरकटियागंज राजकीय रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
पीड़िता ने मुजफ्फरपुर रेल थाना में बयान दिया है कि वह जननायक ट्रेन से हरियाणा से आ रही थी. उसके साथ उसके बहनोई का एक परिचित उमाशंकर भी था. गाड़ी जब बगहा स्टेशन पर पहुंची, तो उमाशंकर पानी लेने के लिए उतरा. ट्रेन खुलते देख युवती भी ट्रेन से उतर गयी. बाद में दोनों 55030 सवारी गाड़ी में सवार हुए. उस समय ट्रेन के डिब्बे में उन दोनों के अलावा दो लोग सवार थे. चलती ट्रेन में उन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस घटना की जानकारी चकिया स्टेशन पर स्कार्ट पार्टी को दी.
शिनाख्त पर स्कार्ट पार्टी ने दोनों आरोपियों को ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया. स्कार्ट पार्टी ने युवती को मुजफ्फरपुर रेल थाना पहुंचाया, जहां उसका बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया.
रेल थानाध्यक्ष वासुदेव राय ने बताया कि बलात्कार के आरोप में समस्तीपुर जिला के उदयपुर कॉलोनी निवासी आजादी लाल वर्मा एवं अमृत लाल वर्मा को गिरफ्तार किया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










