छेड़खानी का विरोध करने पर तोड़फोड़
मधुबनीः स्थानीय जनता प्रेस के गली में अवस्थित मुनींद्र झा के आवास में सोमवार की रात आपराधिक प्रवृत्ति के लड़कों ने तोड़फोड़, मारपीट व लूटने की घटना की. कंप्यूटर व्यवसायी मुनींद्र झा ने नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया कि उक्त गली में लड़कियों से कुछ लड़के बराबर छेड़खानी किया करते थे जिसका […]
मधुबनीः स्थानीय जनता प्रेस के गली में अवस्थित मुनींद्र झा के आवास में सोमवार की रात आपराधिक प्रवृत्ति के लड़कों ने तोड़फोड़, मारपीट व लूटने की घटना की. कंप्यूटर व्यवसायी मुनींद्र झा ने नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया कि उक्त गली में लड़कियों से कुछ लड़के बराबर छेड़खानी किया करते थे जिसका वे एवं मोहल्ला–वासी हमेशा विरोध करते थे.
सोमवार को कुछ लड़के लड़कियों के साथ छेड़खानी का प्रयास कर रहे थे जिसका विरोध उन्होंने किया था. इसी का बदला लेने रात में 20-25 लड़कों द्वारा उनके आवास में घुस कर कंप्यूटर, कुरसी सहित कई समानों की तोड़ फोड़ की. इस दौरान उन लड़कों को रोकने के लिए जब घर से विरोध हुआ तो श्री झा की पत्नी मीरा देवी, पुत्र रोहन कुमार झा एवं उनके किरायेदार के लड़के अमित कुमार झा के साथ उन लड़कों से मारपीट की. मारपीट करने आये लड़कों द्वारा अमित के गले से सोने का हनुमानी एवं काउंटर से 800 रुपये एवं कंप्यूटर के उपकरण आदि उठा कर ले गये.
श्री झा ने अपनी प्राथमिकी में गंगेश मुखिया, विजय यादव, उज्जवल झा, विकास यादव, भोला यादव, दुलारे सहित 20-25 अज्ञात लड़कों को आरोपित बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










