Madhubani News : रक्तदान शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 21 Dec 2025 10:02 PM
अयाची नगर युवा फाउंडेशन की ओर से संस्था के सदस्य धीरज लाभ के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन डॉ गंगानाथ झा वाचनालय सरिसबपाही में किया गया.
लखनौर /झंझारपुर. अयाची नगर युवा फाउंडेशन की ओर से संस्था के सदस्य धीरज लाभ के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन डॉ गंगानाथ झा वाचनालय सरिसबपाही में किया गया. शुभारंभ डॉ कर्नल एसके झा, डॉ विद्यानंद झा, धीरज लाभ, मनोज कंठ एवं अयाची नगर युवा फाउंडेशन के संस्थापक विक्की मंडल ने किया. शिविर में कुल 25 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की. मौके पर कर्नल सुधीर कुमार झा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान के लिए अयाची नगर युवा फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है. डॉ विद्यानंद झा ने कहा कि संस्था के पहले रक्तदान शिविर से जुड़े रहे हैं और आज 56 वें शिविर में उपस्थित होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. वहीं मनोज कंठ ने महिलाओं से भी आगे आकर रक्तदान करने की अपील की. मौके पर संस्था के प्रवीण कुमार झा, विकास साहू, रंजय कुमार, कृष्ण कांत मंडल, राहुल मंडल, मनीष मंडल उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










