पंचतत्व में विलीन हुईं पद्मश्री महासुंदरी देवी

Updated:
विज्ञापन

मधुबनीः पेंटिंग की सिद्धहस्त हस्ताक्षर पद्मश्री महासुंदरी देवी का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह रांटी गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. अंतिम विदाई की बेला में राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्र, जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह, डीडीसी डीएन मंडल सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. रांटी […]

विज्ञापन

मधुबनीः पेंटिंग की सिद्धहस्त हस्ताक्षर पद्मश्री महासुंदरी देवी का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह रांटी गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. अंतिम विदाई की बेला में राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्र, जिला पदाधिकारी लोकेश कुमार सिंह, डीडीसी डीएन मंडल सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे. रांटी गांव में चारों तरह गमगीन माहौल पसरा हुआ था. ग्रामीण महिलाएं एवं परिजन रो रहे थे. पद्मश्री महासुंदरी देवी की अंतिम विदाई सुबह 9 बजे शुरू हुई. घर के नजदीक ही उनकी अपनी निजी जमीन पर उनका अंतिम संस्कार किया गया.

तिरंगे में लिपटी थी महासुंदरी
रांटी गांव में सुबह से ही ग्रामीणों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों का आना जाना जारी था. सुबह 9 बजे तिरंगे में लिपटा उनके पार्थिव शरीर को कंधा लगा कर पुत्रों, पौत्रों एवं परिजनों ने वाहन पर रखा तो महिलाएं रोने लगी. लोग एक दूसरे को ढाढस बढाते रहे. घर से 100 मीटर की दूरी पर ही उनका अंतिम संस्कार किया गया. महासुंदरी के बड़े पुत्र विपिन कुमार दास ने मुखागिA दी.

गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
राजकीय सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार में जिला पुलिस के सार्जेट मेजर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसमें बिहार पुलिस के सशस्त्र बलों ने सशस्त्र झुका कर उन्हें सलामी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन