लापरवाह संचालकों पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

* उत्प्रेरण केंद्र संचालकों और प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजितमधुबनी : सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में उत्प्रेरण केंद्र संचालकों व केंद्र प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर सर्वशिक्षा अभियान के एपीओ रामदेव महतो ने उत्प्रेरण केंद्र में नामांकित बच्चों को सभी शैक्षणिक सामग्रियां उपलब्ध कराने को कहा. समय से भोजन और प्रयास […]

विज्ञापन

* उत्प्रेरण केंद्र संचालकों और प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
मधुबनी : सर्वशिक्षा अभियान कार्यालय में उत्प्रेरण केंद्र संचालकों व केंद्र प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस अवसर पर सर्वशिक्षा अभियान के एपीओ रामदेव महतो ने उत्प्रेरण केंद्र में नामांकित बच्चों को सभी शैक्षणिक सामग्रियां उपलब्ध कराने को कहा. समय से भोजन और प्रयास पुस्तक भाग एक, दो, तीन भी उपलब्ध कराने को कहा. रूटीन के अनुसार उत्प्रेरण केंद्रों में पढ़ाई सुनिश्चित करने को कहा.

जिले के पांच प्रखंडों में उत्प्रेरण केंद्र चलाये जा रहे है. खुटौना, बाबूबरही, जयनगर, बासोपट्टी, मधवापुर में उत्प्रेरण केंद्र चल रहे हैं. इसमें सिर्फ ड्रॉप आउट और वैसे बच्चें को शामिल किया जाता है. जिन्होंने कभी भी किसी स्कूल में नामांकन नहीं कराया है. इसके लिये केंद्र संचालन समिति द्वारा शिक्षा स्वयं सेवकों का चयन किया गया है. जिन्हें 3500 रुपये हर महीने मानदेय मिलेंगे.

प्रति केंद्र 50 बच्चों का अब उत्प्रेरण केंद्र में नामांकन होगा. यह उत्प्रेरण केंद्र आवासीय होगा जिसमें रहने, भोजन, शैक्षणिक सामग्री सहित कई अन्य सामग्रियां नि:शुल्क दी जायेगी. सभी बच्चें 11 से 14 आयु वर्ग के होंगे. उत्प्रेरण केंद्र में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता नहीं हो इसके लिये जिला और राज्य स्तर से इसकी मॉनिटरिंग की जायेगी. क्योंकि उत्प्रेरण केंद्रों पर सरकार की मोटी रकम खर्च होगी.

स्कूल परिसर में उत्प्रेरण केंद्र का संचालन किया जायेगा. खुटौना प्रखंड के मध्य विद्यालय मालिन बेलहा और जयनगर प्रखंड के मध्य विद्यालय कमला बाड़ी में उत्प्रेरण केंद्रों का संचालन किया जा रहा है. अन्य प्रखंडों में भी स्कूलों में ही उत्प्रेरण केंद्र चलाया जा रहा है. सभी ड्रॉप आउट व कभी स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों का भौतिक सत्यापन भी होगा. सभी शिक्षा स्वयं सेवकों का भी भौतिक सत्यापन होगा. उत्प्रेरण केंद्र में किसी तरह की गड़बड़ी पाये जाने पर केंद्र संचालक और प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

बैठक में समय से आने का सभी केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया. शीघ्र ही विकलांग बच्चों के लिये अलग से उत्प्रेरण केंद्र खोले जाने की जानकारी भी समीक्षा बैठक में दी गई. बालिकाओं के लिये भी अलग उत्प्रेरण केंद्र होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन