जनता ने भाजपा को नकारा : जदयू
मधुबनी : न्याय के साथ विकास को देखकर भाजपा नेता घबरा गये हैं और अनर्गल बयान दे रहे हैं. जिले की जनता सारी परिस्थितियों से अवगत हैं. उक्त बातें जनता दल यू के जिला प्रवक्ता डॉ शिवकुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा. उन्होंने कहा कि बंद से कोई असर नहीं पड़ा है. अन्य […]
मधुबनी : न्याय के साथ विकास को देखकर भाजपा नेता घबरा गये हैं और अनर्गल बयान दे रहे हैं. जिले की जनता सारी परिस्थितियों से अवगत हैं. उक्त बातें जनता दल यू के जिला प्रवक्ता डॉ शिवकुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा. उन्होंने कहा कि बंद से कोई असर नहीं पड़ा है. अन्य दिनों की तरह लोग अपने कार्यो में लगे हुए हैं.
इनके अलावा जदयू नेता नर्मदेश्वर मिश्र हेमजी, मृणालकांत सिंह, अमरेश सिंह, जयवीर सिन्हा, संजय कुमार सहनी, डा. अमर नाथ झा सहित अन्य भी भाजपा के बंद को असफल बताया. बेनीपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा की ओर से मंगलवार को बिहार बंदी का बेनीपट्टी में मिला जुला असर रहा. अधिकांशत: दुकानें जहां खुली रही. वहीं वाहनों का परिचालन होते रहा. इधर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष कृष्णोश्वर ठाकुर के नेतृत्व में भाइपाईयों ने प्रखंड कार्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों को बंद करवा दिया.
लखनौर प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता द्वारा प्रखंड के मुख्यालय सहित आर एस झंझारपुर बंद कराने का प्रयास किया. बंद के दौरान बड़े वाहन, प्रखंड कार्यालय सहित सहारा इंडिया कार्यालय बंद कराया गया. सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक बाजार अन्य दिनों की तरह खुले रहे. बिस्फी प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड भाजपा कार्यकर्ता ने प्रखंड अध्यक्ष कुशेश्वर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में विश्वासघात दिवस मनाया.
इस मौके पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाये. इस दौरान पार्टी के उपाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्र, अशोक पासवान, प्रकाश झा, मनोज यादव, विष्णुदेव सहनी, सुरेंद्र झा, कलीमुद्दीन, मुरारी चौधरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










