लोकसभा चुनाव को ले आपराधिक प्रवृत्ति के 14 लोग चिन्हित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 10:48 PM

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के सक्रिय 14 लोगों को चिन्हित किया गया है.

विज्ञापन

बाबूबरही. लोकसभा चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के सक्रिय 14 लोगों को चिन्हित किया गया है. चिन्हित सभी लोगों को अन्य थाना में सुबह-शाम जाकर हाजरी लगाने का निर्देश दिया गया है. यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने कहा है कि यह कार्रवाई सीसीए एक्ट की धारा 3 के तहत की गयी है. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को लेकर 498 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है. जिसमें से 455 लोगों ने बंध पत्र दाखिल कर दिया है. प्रखंड क्षेत्र के 160 बूथो में एक सतघरा मुशहरी में चलंत बूथ होंगे. इन बूथों के 37 ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जो मतदाताओं को डरा धमकाकर मतदान से वंचित करने का प्रयास कर सकते हैं. ऐसे सभी लोगों पर पैनी नजर रखते हुए बंध पत्र लिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन