ePaper

देवघर जा रही मिनी बस बांका में पलटी, 16 श्रद्धालु घायल

Updated at : 08 Feb 2020 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर जा रही मिनी बस बांका में पलटी, 16 श्रद्धालु घायल

बेनीपट्टी/बांका : मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के बिरौली गांव से मुंडन कराने हेतु देवघर के लिये 25 लोगों को लेकर जा रही मिनी बस बांका के कटोरिया मंगरा टर्निंग के पास चालक के नियंत्रण खोने से पलट गयी. बस में सवार तकरीबन 16 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. 10 लोगों को भी हलकी […]

विज्ञापन

बेनीपट्टी/बांका : मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के बिरौली गांव से मुंडन कराने हेतु देवघर के लिये 25 लोगों को लेकर जा रही मिनी बस बांका के कटोरिया मंगरा टर्निंग के पास चालक के नियंत्रण खोने से पलट गयी. बस में सवार तकरीबन 16 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. 10 लोगों को भी हलकी चोट लगी है.

घायलों को इलाज के लिये कटोरिया स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज चल रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिरौली गांव के मिंटू कामत के पुत्र कन्हैया कुमार कामत एवं पुत्री स्वाति कुमारी के मुंडन कार्यक्रम देवघर में होना था. मुंडन कराने के लिये गृहस्वामी मिनी बस रिजर्व कर परिजनों के साथ देवघर जा रहे थे.

बीते गुरुवार 6 फरवरी को दिन के 1 बजे एक मिनी बस से मिंटू कामत के पारिवारिक सदस्य और उनके सभी रिश्तेदारी के लोग बिरौली गांव से देवघर के लिये रवाना हुए थे. बताया जा रहा है कि मिनी बस में रीबन 25 लोग सवार थे. जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस से घायल को पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकालकर कटोरिया अस्पताल तक पहुंचाया गया.

जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ये सभी घायलों को सदर अस्पताल के लिये रेफर कर दिया. बस दुर्घटना में घायलों में अंजली देवी, अजी देवी, पिंकी कुमारी, शंभू कुमार सिंह, अनीता कुमारी, आनंद कुमार, उर्मिला देवी, चंदा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, ज्योति कुमारी, सीता कुमारी सहित कई अन्य लोग शामिल हैं. दुर्घटना के बाद मिनी बस के चालक और खलासी मौके से भागने में सफल रहे.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया. बिरौली गांव स्थित घर में मौजूद मिंटू कामत की फुआ सुमित्रा देवी एवं बहन रुना कुमारी सहित अन्य परिजन को सूचना मिलने के बाद से चिंतित व परेशान हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन