कार्यपालक अधिकारी के घर आने जाने में हो रहे खर्च की शिकायत
Updated at : 11 Oct 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : नप के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा सरकारी वाहन का अपने दरभंगा स्थित आवास से आने जाने में उपयोग करने पर अब मुख्य पार्षद ने मामला उठा दिया है. इस मामले को लेकर मुख्य पार्षद सुनैना देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजा है. जिसमें कहा गया है कि […]
विज्ञापन
मधुबनी : नप के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा सरकारी वाहन का अपने दरभंगा स्थित आवास से आने जाने में उपयोग करने पर अब मुख्य पार्षद ने मामला उठा दिया है. इस मामले को लेकर मुख्य पार्षद सुनैना देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजा है. जिसमें कहा गया है कि कार्यपालक पदाधिकारी का पदस्थापन मधुबनी में किया गया है. पर इनका घर दरभंगा में है. रोज दरभंगा से ही आना जाना होता है. इसमें कार्यालय द्वारा ही तेल का भुगतान किया जाता है.
उन्होंने कहा है कि दरभंगा आने जाने के दौरान न तो विभाग का काम होता है और न ही राजस्व की वसूली. ऐसे में रोज 40 किलोमीटर आना और 40 किलोमीटर जाने की दूरी तय करने में नाहक ही तेल की खपत होती है. यदि बैठक में आते जाते या कार्यालय के काम से इस वाहन का उपयोग होता तो समझ में आता. पर इस प्रकार से अपने आवास से आने जाने में हो रहे खर्च से नप पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है. सुनैना देवी ने इस मामले में प्रधान सचिव से मार्ग दर्शन मांगा है. ताकि उचित पहल हो सके.
नहीं हो सका संपर्क
इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर 7488359936 पर सम्पर्क करने की कोशिश की गयी. बार बार रिंग होने के बाद भी उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया और बाद में मोबाइल स्विच ऑफ कर दियाजिस कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




