डंफर व ट्रक की ठोकर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत, दो घायल
Updated at : 06 Aug 2019 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा : एनएच-57 पर समिया चौक के निकट साइड लेने के दौरान हुई घटना एनएच से 30 फुट नीचे खाई में गिरा ट्रक, चालक व खलासी की भी मौत तीन घंटे की मशक्कत के बाद तीन क्रेन से निकाला जा सका ट्रक झंझारपुर :भैरवस्थान थाना क्षेत्र के समिया चौक के समीप सोमवार की सुबह डंफर […]
विज्ञापन
हादसा : एनएच-57 पर समिया चौक के निकट साइड लेने के दौरान हुई घटना
एनएच से 30 फुट नीचे खाई में गिरा ट्रक, चालक व खलासी की भी मौत
तीन घंटे की मशक्कत के बाद तीन क्रेन से निकाला जा सका ट्रक
झंझारपुर :भैरवस्थान थाना क्षेत्र के समिया चौक के समीप सोमवार की सुबह डंफर व ट्रक में हुई टक्कर में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि इस दुर्घटना में डंफर के चालक एवं 7 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. टक्कर के बाद अनाज से लदा ट्रक एनएच-57 से 30 फुट नीचे पानी से भरी खाई में जा गिरी. पुलिस ट्रक को निकालने के लिए तीन किरान मंगवाना पड़ा, तीन घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला जा सका. ट्रक निकालने के बाद उसमें फंसे दो लोगों का शव निकाला गया.
घटना सुबह के 6 से 7 बजे के बीच की बतायी जा रही है. मृतक में एक की पहचान समियां गांव निवासी ललन सदाय की पत्नी छोटकी देवी बतायी गयी है. वहीं, ट्रक में फंसे दोनों शव की पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रह है कि मृतक ट्रक का चालक व खलासी है. तीनों शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल मधुबनी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
फुलपरास की ओर से मकई लदा एक ट्रक व उसके आगे-आगे एक डंफर जा रही थी. समिया चौक के समीप साइड लेने के दौरान ट्रक व डंफर आपस में टकरा गये. इसकी चपेट में समिया गांव की एक महिला भी चपेट में आ गयी. बताया जा रहा है कि महिला शौच के लिये निकली थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूर-दूर तक इसके आवाज सुनाई दिये. आवाज सुनते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. ट्रक ठोकर मारने के बाद एनएच से 30 फुट नीचे एक खाई में जा गिरी.
घटना की सूचना मिलते ही भैरवस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इधर, स्थानीय लोगों ने डंफर के खलासी, घायल महिला व उसकी बच्ची को इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना स्थल पर मौजूद सर्किल इंस्पेक्टर अतुल कुमार मिश्रा एवं भैरवस्थान थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तत्काल तीनों शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. ट्रक से निकले दोनो शव की शिनाख्त की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




