ePaper

वर्षा जल संरक्षण को ले जागरूकता जरूरी

Updated at : 28 Jun 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
वर्षा जल संरक्षण को ले जागरूकता जरूरी

मधुबनी : डीआरडीए के सभागार में जल संकट निवारण विषय पर कार्यशाला हुई. उदघाटन घोघरडीहा प्रखंड स्वराज विकास संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार, मुख्य अतिथि डा़ राजेन्द्र सिंह, तपेश्वर सिंह, मुकेश कुमार, संजय कुमार, संतोष सिंह, सुनील मंडल रतन रवि, मंजू झा, नरेन्द्र आदि लोगों किया. संचालन करते हुए रमेश कुमार ने कहा कि मधुबनी […]

विज्ञापन

मधुबनी : डीआरडीए के सभागार में जल संकट निवारण विषय पर कार्यशाला हुई. उदघाटन घोघरडीहा प्रखंड स्वराज विकास संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार, मुख्य अतिथि डा़ राजेन्द्र सिंह, तपेश्वर सिंह, मुकेश कुमार, संजय कुमार, संतोष सिंह, सुनील मंडल रतन रवि, मंजू झा, नरेन्द्र आदि लोगों किया. संचालन करते हुए रमेश कुमार ने कहा कि मधुबनी जिला में भी जल संकट बना हुआ है.

पानी की समस्या से जिलावासी जूझ रहे हैं. संस्था द्वारा समेकित जल प्रबंधन हेतु भूजल, सतह जल, वर्षा जल संरक्षण के लिये समुदाय आधरित जागरूकता अभियान, कृषि संवाद यात्रा, एवं जल मंथन शिविर को लेकर कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. डा़ राजेन्द्र सिंह ने कहा कि नीर, नारी और नदी के आदर और सुरक्षा करने से ही हम जल संकट की समस्या से निजात पा सकते हैं. वर्षा जल संरक्षण को व्यक्तिगत, सामाजिक, सरकारी, संस्थागत स्तर पर जल संरक्षण के क्षेत्र में काम करने से भू जल स्तर को बढ़ाया जा सकता हे.

जल, वायु, पेड़ पौधा की दशा व दिशा पर चिंतन करने की जरूरत है. कार्यशाला में संजय कुमार, मुकेश कुमार, सुनील मंडल, नरेन्द्र सिंह, संनील चौधरी, अनिल झा, राजदेव रमण, विनोद कुमार, शैलेन्द्र कर्ण, वासुदेव दास, अम्बिका, नीलम, चन्द्ररेखा, हरि प्रसाद सिंह, बिरेन्द्र शर्मा, रविन्द्र कामत, विमल कुमार सिंह, उमेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन