मधुबनी में बरातियों की पिटाई, 15 जख्मी दूल्हे की हालत नाजुक, पीएमसीएच रेफर

Updated at : 24 Jun 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
मधुबनी में बरातियों की पिटाई, 15 जख्मी दूल्हे की हालत नाजुक, पीएमसीएच रेफर

निकाह के बाद सोने की जगह पर पंखे को लेकर हुआ विवाद चार अन्य भी डीएमसीएच भेजे गये दुल्हन पक्ष ने की मारपीट पूर्णिया से आयी थी बरात मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज में शनिवार की रात निकाह का माहौल देखते ही देखते युद्ध भूमि में तब्दील हो गया. जिसे जो मिला उसी […]

विज्ञापन
निकाह के बाद सोने की जगह पर पंखे को लेकर हुआ विवाद
चार अन्य भी डीएमसीएच भेजे गये
दुल्हन पक्ष ने की मारपीट पूर्णिया से आयी थी बरात
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज में शनिवार की रात निकाह का माहौल देखते ही देखते युद्ध भूमि में तब्दील हो गया. जिसे जो मिला उसी से अपने सामने वाले को पीटना शुरू कर दिया. मारपीट में दूल्हा सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
दूल्हे की हालत नाजुक बतायी जा रही है. मारपीट बरातियों के सोने की जगह पर पंखा नहीं होने को लेकर शुरू हुई. जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज में निकाह हो रहा था. बरात पूर्णिया से आयी थी. नगर थाना पर दूल्हा के बड़े भाई अजमत खान ने बताया कि पूर्णिया से बीते शनिवार की रात 11.30 बजे दूल्हा व बराती लहेरियागंज में शादी करने आये थे.
निकाह की रस्म पूरी होने के बाद बरातियों को खाना खिलाया गया. बराती जब सोने गये तो वहां लगे पंखे को सराती पक्ष के लोग हटाने लगे. इस पर बरातियों ने कहा कि यदि बेहतर इंतजाम नहीं हो सकता है, तो विदाई करा दें. इसी बात को लेकर लड़की पक्ष वालों ने मारपीट शुरू कर दी.
बस व दो बाइकें रोकीं : लड़के के भाई अजमत खान एवं बराती इम्तयाज नगर थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय से लड़की पक्ष द्वारा एक बस व दो बाइक रख लिये जाने की शिकायत की. कहा कि उसे पुलिस संरक्षण में वापस करा दें. नगर थाने में मो रहमत के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
लाठी-डंडे व रॉड से की पिटाई
दूल्हा के बड़े भाई ने बताया कि लड़की पक्ष के लोग दूल्हा मो. रहमत के भाई, बहनोई समेत सारे संबंधियों को लाठी, डंडा व राड से पीटने लगे. दूल्हा जब अपने सगे-संबंधियों को बचाने के लिए गया, तो उसकी भी बेरहमी से पिटाई की गयी. लड़की के भाई राजू खान, अब्दुल खान, सद्दाम खान, लड़की के मामा हसनैन खान, नुरेन खान, जुगलेन खान, पप्पू खान, गुलाम रसूल, भिखारी खान एवं 50-60 अन्य लोगों ने मारपीट की. पिटाई से 15 से अधिक बराती घायल हो गये.
घायल लोगों में दूल्हा रहमत खान, जीजा रहमत खान, जीजा का भाई हिदायते खान, अमोला खान, अमानुल्लाह खान उर्फ झुन्ना की हालत गंभीर होने के कारण डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. अजमत खान, शाहीद खान, राशिद खान सहित अन्य बरातियों का इलाज सदर अस्पताल में हुआ. दूल्हा की हालत खराब होने के कारण उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन