मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद की बची कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव खारिज
मधुबनी : मुख्य पार्षद सुनैना देवी व उपमुख्य पार्षद बारिस अंसारी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव मंगलवार को खारिज हो गया. नतीजतन मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद की कुर्सी बरकरार रही. अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को वार्ड पार्षद सुभाष चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में नप बोर्ड की बैठक सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई. […]
मधुबनी : मुख्य पार्षद सुनैना देवी व उपमुख्य पार्षद बारिस अंसारी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव मंगलवार को खारिज हो गया. नतीजतन मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद की कुर्सी बरकरार रही. अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को वार्ड पार्षद सुभाष चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में नप बोर्ड की बैठक सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई. विदित हो कि पूर्व निर्धारित समय से बोर्ड की बैठक शुरू हुई. बैठक में 29 पार्षदों में से 22 पार्षद उपस्थित हुए.
आपके शहर में
जबकि 7 पार्षद अनुपस्थित रहे. मतदान में 21 पार्षदों ने भाग लिया. सभी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया. जबकि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में एक भी मत नहीं पड़े. इस तरह मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया. मतों की गिनती के बाद अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने की घोषणा होते ही बाहर खड़े मुख्य व उपमुख्य पार्षद के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया व मुख्य व उपमुख्य पार्षद का फूल मालाओं से लाद दिया. बैंड बाजे के साथ शहर में जुलूस निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए